माना जा रहा है कि बातचीत में भारत-चीन रिश्तों की समीक्षा होगी और व्यापार व सीमा विवाद पर आगे की स्थिति पर चर्चा होगी. पिछले साल रूस के कजान में ब्रिक्स समिट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी, जहां सीमा पर पेट्रोलिंग को लेकर एक समझौता हुआ था. मोदी की इस यात्रा का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि हाल ही में भारत-अमेरिका रिश्तों में खिंचाव आया है. वॉशिंगटन द्वारा लगाए गए टैरिफ विवाद ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में हलचल पैदा की है. ऐसे में मोदी-शी मुलाकात को अमेरिका और यूरोप भी बारीकी से देख रहे हैं.
एससीओ की स्थापना 2001 में हुई थी. इसके सदस्य देशों में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, ईरान और मध्य एशियाई देश शामिल हैं. भारत 2017 में इसका सदस्य बना और 2022-23 में अध्यक्षता भी कर चुका है.
August 30, 2025 17:49 IST
PM Modi in China LIVE: पीएम मोदी से मिलकर क्या बोली चीनी महिला?
तियानजिन, चीन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद एक भारतीय की पत्नी और चीनी महिला ने कहा, ‘आज हम मोदी जी से मिलकर बहुत खुश हैं… मैं बहुत उत्साहित हूं, मैं लगभग रो पड़ी. मैं मोदी से प्यार करती हूं, मैं भारत से प्यार करती हूं.’
#WATCH | Tianjin, China: After meeting PM Narendra Modi, a Chinese woman married to an Indian, says, “Today we are very happy to come here to see Modi ji…I am very excited, I almost cried. I love Modi, I love India.” pic.twitter.com/o1VDvQCN06
— ANI (@ANI) August 30, 2025
August 30, 2025 17:33 IST
PM Modi China Visit LIVE: पीएम से मिलकर बेहद खुश हैं चीनी कलाकार, बोले- ‘वो बहुत अच्छे इंसान हैं’
PM Modi in China: प्रधानमंत्री के सामने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के बाद चीनी कलाकार काफी खुश नजर आए. एक भरतनाट्यम कलाकार ने कहा कि पीएम ने उनके परफॉर्मेंस के बाद कहा कि आपने बहुत अच्छा किया.
#WATCH | Tianjin, China: “He said, you did very well. We love Indian culture and art. So, we feel so proud to perform for the Prime Minister,” says a Bharatnatyam dancer who performed to welcome PM Narendra Modi. pic.twitter.com/t8Mrn01uVA
— ANI (@ANI) August 30, 2025
वहीं एक अन्य कलाकार ने कहा कि ‘उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा, वो बहुत अच्छे इंसान हैं.’
#WATCH | Tianjin, China: “It was so exciting. I think we did our best. I think the PM liked our classical music. It was an honour. He is such a nice person, I had never expected..,” says one of the artists who gave an Indian classical music performance to welcome PM Narendra… pic.twitter.com/PR13JVGKEu
— ANI (@ANI) August 30, 2025
August 30, 2025 17:13 IST
PM Modi China Visit Live: कलाकारों ने बजाई ‘वंदे मातरम’ की धुन, मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहे पीएम मोदी
PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन पहुंचने के बाद उनके स्वागत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जा रही हैं. भरतनाट्यम कलाकारों के एक समूह ने उनसे सामने नृत्य किया और वे काफी उत्साहित भी नजर आए. वहीं एक ग्रुप ने वाद्य यंत्रों के जरिये वंदे मातरम की धुन बजाई, जिसे प्रधानमंत्री मंत्रमुग्ध होकर सुनते हुए दिखे.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi watches performances based on Indian classical music and dance, as he arrives at a hotel in Tianjin, China.
The performers are Chinese nationals who have been learning Indian classical music and dance for years now.
(Video: ANI/DD) pic.twitter.com/tHJeQPm1n3
— ANI (@ANI) August 30, 2025
August 30, 2025 17:04 IST
PM Modi China Visit Live: पीएम मोदी पहुंचे चीन, गूंज उठे ‘भारत माता की जय’ के नारे
PM Modi Visits China: पीएम मोदी जब एयरपोर्ट से तियानजिन पहुंचे, तो यहां उन्हें होटल में भारतीय समुदाय की ओर से एक शानदार वेलकम मिला. पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात की और इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्दे मातरम’ के नारे भी लगे.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi receives a warm welcome as he arrives at a hotel in Tianjin, China.
Chants of ‘Bharat Mata ki jai’ and ‘Vande Mataram’ raised by members of the Indian diaspora. pic.twitter.com/Y3q5wFA2Jb
— ANI (@ANI) August 30, 2025
August 30, 2025 16:30 IST
PM Modi China Visit Live: तियानजिन एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत
PM Modi Welcome in China: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब तियानजिन एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो न सिर्फ उनकी अगुवानी में चीनी डेलिगेशन खड़ा मिला बल्कि रेड कार्पेट बिछाकर उनका शानदार स्वागत भी किया गया. चीन में पारंपरिक तरीके से लाल रूमाल हाथ में लेकर कलाकारों ने उनके सम्मान में नृत्य किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने भी इससे जुड़ी हुई तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर कीं.
August 30, 2025 16:08 IST
PM Modi China Visit: चीनी PM ली कियांग ने की प्रधानमंत्री मोदी की अगुवानी
PM Modi in China Update: पीएम मोदी चीन के तियानजिन एयरपोर्ट पहुंचे, तो उनकी अगुवानी चीनी पीएम ली कियांग ने की. पीएम मोदी के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया और उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया. वे दो दिन चीन के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वे शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.
August 30, 2025 15:45 IST
PM Modi China Visit: चीन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी जापान से चीन के तियानजिन पहुंच चुके हैं. यहां पर वे दो दिन के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वे शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन से उनकी द्विपक्षीय वार्ता भी होनी है.
August 30, 2025 15:27 IST
PM Modi China Visit: चीन के भारतीय समुदाय को पीएम का बेसब्री से इंतजार
PM Modi China Visit Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान से चीन के लिए निकल चुके हैं और वहां उनके स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. चीन में मौजूद भारतीयों को भी प्रधानमंत्री का बेसब्री से इंतजार है. ऐसे ही एक भारतीय प्रवासी ने कहा कि वे पीएम से शंघाई में साल 2015 में मिले थे और उन्हें इस बार उनसे मिलने का इंतजार है. वे चाहते हैं कि भारत और चीन साथ-साथ मिलकर काम करें.
#WATCH | Tianjin, China: Makrant Thakkar, a member of the Indian diaspora, says, “I am one of the privileged people who have met PM Modi before when he visited Shanghai in 2015…We are very excited to meet him here. We all wish him the best of luck..India and China both can… pic.twitter.com/eDYJZUp8pw
— ANI (@ANI) August 30, 2025
August 30, 2025 15:09 IST
PM Modi China Visit: भारतीय संगीत से होगा पीएम मोदी का भव्य स्वागत, चल रही है रिहर्सल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन आगमन पर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के लिए खास स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं. पीएम मोदी के स्वागत में पारंपरिक और आधुनिक संगीत का रंग भरने वाले संगीतकार अपनी प्रस्तुतियों की रिहर्सल में जुटे हुए हैं. चीनी सांस्कृतिक दलों के साथ कुछ अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी इस समारोह में हिस्सा लेंगे. मंच पर भारतीय और चीनी धुनों का मेल देखने को मिलेगा, जिससे दोनों देशों की सांस्कृतिक साझेदारी की झलक दिखाई देगी.
August 30, 2025 14:25 IST
PM Modi China Visit: पीएम के स्वागत में होगा ओडिसी डांस, तैयार हैं कलाकार
पीएम मोदी के चीन पहुंचने पर उनका स्वागत भारत के पारंपरिक ओडिसी नृत्य के जरिये किया जाएगा. इसके लिए डांस ग्रुप के कलाकार काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने बताया कि भारतीय गुरु से उन्होंने ये कला सीखी है और पीएम मोदी के आगे परफॉर्मेंस के लिए वे काफी खुश हैं क्योंकि वे पहली बार उनसे मिलने वाली हैं.
#WATCH | Tianjin, China: Zhang Jinghui, a member of the dance group that will perform Odissi to welcome PM Modi, says, “I have learnt Odissi from my childhood days. I later also learnt it from an Indian guru…I like it. I learnt it for years and also became a performer as well… pic.twitter.com/Gxlz8AwVbM
— ANI (@ANI) August 30, 2025
August 30, 2025 13:14 IST
PM Modi In Japan LIVE: पीएम मोदी की जापान यात्रा के दौरान हुए 13 समझौते
पीएम मोदी जापान दौरा लाइव: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को चीन रवाना हो गए. पीएम मोदी की यात्रा के दौरान भारत और जापान ने 13 प्रमुख समझौतों एवं घोषणाओं को अंतिम रूप दिया तथा कई परिवर्तनकारी पहलों की शुरुआत की घोषणा की. प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘जापान की यह यात्रा उन उपयोगी परिणामों के लिए याद रखी जाएगी, जिनसे हमारे देश के लोगों को लाभ होगा. मैं (जापान के) प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा, जापानी जनता और सरकार को उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं.’
August 30, 2025 13:14 IST
PM Modi China Visit LIVE: पीएम मोदी जापान की सफल यात्रा के बाद चीन रवाना
पीएम मोदी चीन दौरा लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान से सीधे चीन के लिए रवाना हो गए है. वहां वे एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी की चीन में शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात हो सकती है. पीएम मोदी सात साल के बाद चीन की यात्रा पर गए हैं.
August 30, 2025 11:52 IST
PM Modi In Japan LIVE: पीएम मोदी सेंदाई में सेमीकंडक्टर प्लांट पहुंचे
पीएम मोदी जापान दौरा लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने मियागी प्रीफेक्चर के सेंदाई का दौरा किया. दोनों नेताओं ने Tokyo Electron Miyagi Ltd (TEL Miyagi) के प्लांट का भी दौरा किया किया है, जो सेमीकंडक्टर क्षेत्र की अग्रणी जापानी कंपनी है. पीएम मोदी को TEL की ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में भूमिका, उन्नत मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और भारत के साथ मौजूदा और प्रस्तावित सहयोग के बारे में जानकारी दी गई. बता दें कि भारत में भी सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है.
August 30, 2025 11:23 IST
PM Modi In Japan LIVE: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में हर कदम पर भारत के साथ जापान
पीएम मोदी जापान दौरा लाइव: जापान के सहयोग से भारत में मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ाने का काम तेजी से किया जा रहा है. बुलेट ट्रेन भारत और जापान के बीच एक प्रमुख परियोजना है. देश में हाई-स्पीड रेल का 7,000 किलोमीटर लंबा नेटवर्क बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसका अधिकतर हिस्सा मेक इन इंडिया के माध्यम से होगा.
August 30, 2025 10:51 IST
PM Modi In Japan LIVE: भारत के लिए अहम है सेंदाई
पीएम मोदी जापान दौरा लाइव: जापान की मदद से ही भारत में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है और कई भारतीय ट्रेन चालकों को जापान में ट्रेनिंग भी दी जा रही है. जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट करते हुए ट्रेनिंग ले रहे भारतीय ट्रेन ड्राइवरों को बधाई भी दी. उन्होंने लिखा, ‘जेआर ईस्ट में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय ट्रेन चालकों को बधाई.’
August 30, 2025 10:32 IST
PM Modi In Japan LIVE: सेंदाई में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत
पीएम मोदी जापान दौरा लाइव: पीएम मोदी सेंदाई पहुंच चुके हैं. यहां स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार वेलकम किया. वहां मौजूद सभी लोग उन्हें अपने कैमरे में कैद करने को बेताब दिखे. लोगों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया.
August 30, 2025 09:20 IST
PM Modi In Japan LIVE: पीएम मोदी बुलेट ट्रेन से टोक्यो से पहुंचे सेंदाई
पीएम मोदी जापान दौरा लाइव: पीएम मोदी जापान की राजधानी टोक्यो से सेंदाई पहुंच गए हैं. उन्होंने दोनों शहरों के बीच की दूरी बुलेट ट्रेन से तय की. इस मौके पर उनके साथ जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा भी रहे.
August 30, 2025 08:16 IST
PM Modi In Japan LIVE: पीएम मोदी बुलेट ट्रेन से सेंदाई के लिए रवाना
पीएम मोदी जापान दौरा लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुलेट ट्रेन से टोक्यो से सेंदाई के लिए रवाना हो गए हैं. उनके साथ जापान के पीएम शिगेरु इशिबा भी मौजूद हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने जापान के 16 प्रांतों के गवर्नर संग बैठक की थी.
August 30, 2025 07:53 IST
PM Modi In Japan LIVE: राज्य-प्रान्त सहयोग भारत-जापान मैत्री का एक महत्वपूर्ण स्तंभ – पीएम मोदी
पीएम मोदी जापान दौरा लाइव: गवर्नर्स के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर इसके बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘आज सुबह टोक्यो में जापान के 16 प्रान्तों के राज्यपालों के साथ बातचीत की. राज्य-प्रान्त सहयोग भारत-जापान मैत्री का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है. यही कारण है कि कल 15वें वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन के दौरान इस पर एक अलग पहल शुरू की गई. व्यापार, नवाचार, उद्यमिता आदि क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं. स्टार्टअप, तकनीक और एआई जैसे भविष्योन्मुखी क्षेत्र भी लाभकारी हो सकते हैं.’
This morning in Tokyo, interacted with the Governors of 16 prefectures of Japan. State-prefecture cooperation is a vital pillar of India-Japan friendship. This is also why a separate initiative on it was launched during the 15th Annual India-Japan Summit yesterday. There is… pic.twitter.com/N31Kp9wTw3
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2025
August 30, 2025 07:43 IST
PM Modi In Japan LIVE: पीएम मोदी की जापान गवर्नर संग अहम बैठक
पीएम मोदी जापान दौरा लाइव: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में 16 प्रंतों के राज्यपालों से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने राज्यों-प्रान्तों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और इस संबंध में साझा प्रगति के लिए 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान शुरू की गई राज्य-प्रान्त साझेदारी पहल के तहत एक्शन लेने का आग्रह किया. चर्चा में प्रौद्योगिकी, इनोवेशन, निवेश, कौशल, स्टार्ट-अप और एसएमई के क्षेत्र में भारतीय राज्यों और जापानी प्रान्तों के बीच बढ़ती साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया.’
MEA Spokesperson Randhir Jaiswal tweets, “PM Narendra Modi met with the Governors of 16 prefectures in Tokyo. PM highlighted the potential of states-prefectures collaboration and in this regard urged action under the State-Prefecture Partnership Initiative launched during 15th… pic.twitter.com/pjYWC0tWPO
— ANI (@ANI) August 30, 2025

