छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र में एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। यह घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को हुई। गांव के चार लोगों ने घर में घुसकर 55 वर्षीय नन्नी बाई अहिरवार पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ऑपरेशन के बाद उनका उपचार चल रहा है। यह घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घायल महिला के बेटे घनश्याम ने बताया कि उनकी मां घर में खाना खा रही थीं और दरवाजा खुला था। इसी दौरान पुन्ना, बब्बू, संतोष उर्फ भूरा और शंकर नाम के चार व्यक्ति घर में घुस आए और उनकी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। जमीनी विवाद चल रहा था
महिला नन्नी बाई के अनुसार, हमलावरों के साथ उनका एक जमीनी विवाद चल रहा था, जिसमें कोर्ट से उनके पक्ष में फैसला आया था। उन्होंने हाल ही में अपनी जमीन की जुताई भी करवाई थी। महिला ने आरोप लगाया कि यह हमला उन्हें जान से मारने की नीयत से किया गया था। घनश्याम ने बताया कि मां की चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने की कोशिश की। हालांकि, दो हमलावरों ने उसे पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपियों ने उसकी आंखों के सामने मां पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। पहला वार रोकने के प्रयास में कुल्हाड़ी उसके हाथ में लगी, जबकि दूसरा वार महिला के सीने और आंचल के पास लगा। इस हमले में महिला के हाथ, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने तत्काल उनका ऑपरेशन किया। फिलहाल, नन्नी बाई सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं और डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है। सभी आरोपी फिलहाल फरार
सटई थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी सुनीता बिंदुआ ने बताया कि पुन्ना, बब्बू, संतोष उर्फ भूरा और शंकर नाम के चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद धाराओं में आवश्यक बढ़ोतरी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।
Source link
जमीन विवाद में महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला: ऑपरेशन के बाद हालत में सुधार; कोर्ट से फैसला जीतने के बाद घर में घुसे थे आरोपी – Chhatarpur (MP) News
RELATED ARTICLES

