Last Updated:
बॉलीवुड के ‘बैड मैन’ कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता गुलशन ग्रोवर को पहचान ही खलनायक के रोल निभाकर मिली. उन्होंने अदाकारी के अपने खास अंदाज से भारतीय सिनेमा में अपनी अलग जगह बनाई है. जितेंद्र संग वह फिल्म मां में भी विलेन के रोल में नजर आए थे.
हर एक्ट्रेस संग दे चुका हिट गुलशन ग्रोवर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1980 में आई फिल्म ‘हम पांच’ से की थी. इस फिल्म में उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती, राज बब्बर और नसीरुद्दीन शाह ने भी काम किया था. इसके बाद साल 1989 में आई फिल्म ‘राम लखन’ में जब उन्होंने केसरिया विलायती का रोल निभाया तो वह विलेन बनकर छा गए. यहां से उनकी बैड मैन वाली छवि बनना शुरू हो गई थी.
दूध और केले के लिए करता था काम
गुलशन ग्रोवर की ऑटोबायोग्राफी में इस बात का खुलासा किया गया है कि कभी वह दिल्ली के बाहरी इलाकों में रामलीला में वानर का रोल निभाया करते थे. यहीं से उन्होंने अपने काम की शुरुआत की थी. अपनी मां की चुन्नी से पोशाक बनाकर वह रामलीला में हनुमान जी की सेना के एक वानर बनकर काम किया करते थे. बदले में सैलरी के तौर पर उन्हें उस वक्त एक ग्लास दूध और कुछ केले दिए जाते थे. उस वक्त ये महज 5 साल के थे.

विलेन बनकर रच दिया इतिहास
विलेन जिसके किसिंग सीन में छूट गए थे पसीने
बता दें कि एक्टिंग की दुनिया में अपनी धाक जमाने के लिए उन्हें बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ा है. उन्होंने कई छोटी-मोटी नौकरियां भी की. करियर की शुरुआत में कई छोटे-मोटे किरदार भी निभाए. लेकिन ‘राम लखन’, ‘मोहरा’, ‘करण अर्जुन’, ‘जीत’ और ‘त्रिदेव’ जैसी फिल्मों ने उन्हें आइकॉनिक विलेन बना दिया.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

