Friday, May 1, 2026
Homeदेशडीडीयू होकर गुजरेंगी ये 7 जोड़ी ट्रेन, गुजरात-बिहार वालों को होगा फायदा

डीडीयू होकर गुजरेंगी ये 7 जोड़ी ट्रेन, गुजरात-बिहार वालों को होगा फायदा


गुजरात से आने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़ देखते हुए रेलवे ने उधना और गुजरात के लिए 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इससे उधना, गांधीधाम और साबरमति आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गर्मी की छुट्टी और सहालग के कारण यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है. ये सभी ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर जाएगी.

गाड़ी संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल

गाड़ी संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल उधना से सुबह 5.30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:10 बजे डीडीयू होते हुए पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए शाम 4 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 09070 समस्तीपुर-उधना स्पेशल समस्तीपुर से शाम 7 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:45 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 4:45 बजे उधना पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 09167 उधना-मधुबनी अनारक्षित स्पेशल

गाड़ी संख्या 09167 उधना-मधुबनी अनारक्षित स्पेशल उधना से सुबह 5:30 बजे चलकर सुबह 8.10 बजे डीडीयू होते हुए शाम 7 बजे मधुबनी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 09168 मधुबनी-उधना स्पेशल मधुबनी से रात 10 बजे चलकर 23:20 बजे दरभंगा, रात 1 बजे समस्तीपुर, बरौनी, पटना, डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 11:35 बजे उधना पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 09063 उधना-मालदा टाउन स्पेशल 

गाड़ी संख्या 09063 उधना-मालदा टाउन स्पेशल उधना से रात 8:15 बजे चलकर 00:35 बजे डीडीयू होते हुए पटना, किउल, भागलपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रात 11: 30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 09064 मालदा टाउन-उधना स्पेशल मालदा टाउन से शाम 5:35 बजे खुलकर सुबह 8 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 10 बजे उधना पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 09013 उधना-मालदा टाउन स्पेशल 

गाड़ी संख्या 09013 उधना-मालदा टाउन स्पेशल उधना से दोपहर 2:30 बजे चलकर शाम 4.30 बजे डीडीयू पहुंचेगी. यहां से किउल, भागलपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 5.10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 09014 मालदा टाउन-उधना स्पेशल मालदा टाउन से सुबह 8:10 बजे खुलकर पटना होते हुए रात 9.10 डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रात 23:45 बजे उधना पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 09463 गांधीधाम-मालदा टाउन स्पेशल 

गाड़ी संख्या 09463 गांधीधाम-मालदा टाउन स्पेशल गांधीधाम से 12:30 बजे खुलकर 19:35 बजे डीडीयू पहुंचेगी. यहां से चलकर पटना, किउल, भागलपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 09.10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 09464 मालदा टाउन-गांधीधाम स्पेशल मालदा टाउन से शाम 17:35 बजे खुलकर पटना होते हुए सुबह 8.30 डीडीयू पहुंचेगी. यहां से चलकर शाम 15:30 बजे गांधीधाम पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 09435 साबरमती-आसनसोल स्पेशल 

गाड़ी संख्या 09435 साबरमती-आसनसोल स्पेशल साबरमती से रात 22:55 बजे खुलकर 03:50 बजे डीडीयू पहुंचेगी. यहां से चलकर गया, कोडरमा, धनबाद होते हुए दोपहर 14:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 09436 आसनसोल-साबरमती स्पेशल आसनसोल से 16:15 बजे खुलकर धनबाद, कोडरमा, गया होते हुए रात 01.10 डीडीयू पहुंचेगी. यहां से चलकर सुबह 07.15 बजे साबरमती पहुंचेगी.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments