Thursday, June 25, 2026
Homeबॉलीवुडदिशा पाटनी के घर छाया मातम, एक ही दिन दो सबसे लाडले...

दिशा पाटनी के घर छाया मातम, एक ही दिन दो सबसे लाडले पेट्स की मौत से टूटीं एक्ट्रेस


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जानवरों से बेहद प्यार करने वाली दिशा ने एक ही दिन में अपने दो सबसे प्यारे साथियों, डॉगी बेला और कैट जैस्मीन को हमेशा के लिए खो दिया है. इस अचानक हुए नुकसान से एक्ट्रेस पूरी तरह टूट गई हैं. जिससे फैंस भी हैरान हो गए हैं और वे भी पूछ रहे हैं कि आखिर क्या हुआ था दिशा के इन लाडलों को? नीचे पढ़ें पूरी खबर-

बॉलीवुड एक्ट्रेस  दिशा पाटनी इन दिनों गहरे सदमे में हैं. दिशा अपनी फिल्मों के साथ-साथ जानवरों से बेहद प्यार करने के लिए जानी जाती हैं और अक्सर अपने पेट्स के साथ क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती थीं. लेकिन आज दिशा के घर से एक बहुत ही दुखी करने वाली खबर सामने आई है. दिशा ने अपने दो सबसे प्यारे पालतू जानवरों, डॉगी बेला और बिल्ली जैस्मीन को हमेशा के लिए खो दिया है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इन दोनों की मौत एक ही दिन हुई है, जिससे एक्ट्रेस पूरी तरह टूट गई हैं.

दिशा पाटनी के घर में मातम का माहौल छा गया है. एक्ट्रेस के दो सबसे लाडले पेट्स, बेला और जैस्मीन अब इस दुनिया में नहीं रहे. दिशा इन दोनों से अपने बच्चों की तरह प्यार करती थीं और उनके जाने से एक्ट्रेस का बुरा हाल हो गया है.

इस खबर ने हर किसी को इसलिए भी हैरान कर दिया क्योंकि बेला और जैस्मीन दोनों की मौत एक ही दिन हुई है. एक साथ अपने दो वफादार साथियों को खो देना किसी भी पेट लवर के लिए बहुत बड़ा झटका है और दिशा इस समय इसी दर्द से गुजर रही हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिशा ने इस दुखद खबर को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने बेला और जैस्मीन की तस्वीरें पोस्ट की हैं और उनके लिए एक बेहद इमोशनल मैसेज लिखा है. दिशा का यह पोस्ट देखकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं.

दिशा ने जैसे ही यह पोस्ट शेयर किया, उनके फैंस और करीबी दोस्त भी गहरे सदमे में आ गए. लोग लगातार कमेंट्स करके दिशा को सांत्वना दे रहे हैं. इसके साथ ही हर कोई हैरान होकर यह पूछ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने एक ही दिन दम तोड़ दिया. उनकी इस पोस्ट पर रवीना टंडन ने भी दुख जताया है. इसके अलावा कई और सेलेब्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है.

एक्ट्रेस ने अपने दोनों प्यारे पेट्स के लिए इमोशनल मैसेज लिखकर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं. उन्होंने बेला के लिए लिखा- मेरे बेला, इस जिंदगी को इतना खूबसूरत और रंगों से भरने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत थैंक्यू. हमारा घर चुनने और मुझे अपनी मां बनाने के लिए थैंक्यू. तुमने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार क्या होता है. मुझे तुम्हारी आंखों में पूरी कायनात दिखती थी. मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं और दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं. दुनिया के सबसे प्यारे बच्चे, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे, मेरे सोलमेट. मेरा सुंदर बेलू, मैं तुम्हारी हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी.

दिशा ने अपनी कैट जैस्मिन के लिए भी बहुत ही इमोशनल मैसेज लिखकर फोटोज पोस्ट की हैं. उन्होंने जैस्मिन के लिए लिखा- मेरी जैस्मीन, अब तक की सबसे प्यारी बच्ची बनने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत थैंक्यू. मुझे तुम्हारी मां बनने का मौका मिला, इसके लिए मैं तुम्हारी शुक्रगुजार हूं. तुम हमेशा मेरी प्रिंसेस रहोगी. तुम्हारा अपने पंजों से मेरे हाथों को छूना और प्यार से आवाज निकालना दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास था, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती. मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं और बहुत मिस कर रही हूं मेरी जासू. भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे मेरी बच्ची. तुम्हें हमेशा ऐसे ही प्यार किया जाएगा और तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगी, मेरी प्रिंसेस जैस्मीन.

दिशा जब भी अपनी फिल्मों की शूटिंग या बिजी शेड्यूल से थककर घर लौटती थीं, तो बेला और जैस्मीन ही उनका मूड ठीक करते थे. दिशा कई बार इंटरव्यूज में कह चुकी थीं कि उनके पेट्स उनके लिए सबसे बड़े स्ट्रेस बस्टर हैं और उनके साथ रहकर वह अपनी सारी थकान भूल जाती हैं. लेकिन अचानक लगे इस गहरे सदमे से उबरने में दिशा को काफी वक्त लगेगा. फैंस उन्हें कमेंट में काफी ज्यादा सपोर्ट कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments