Last Updated:
पीएम मोदी आज गुजरात में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भाग लेगें. इस दौरे पर वह 34200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. उनका दौरा भावनगर, धोलेरा, लोथल में समुद्री और औद्योगिक विकास पर फोकस रहेगा.
अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात पर हैं. भावनगर में भव्य रोड शो किया. पीएम मोदी ने दूसरे देश पर निर्भरता पर बात की. साथ ही अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘हमारी विदेशों पर निर्भरता, हमारे देश की विफलता को दिखाता है. अगर हम दूसरों (देशों) पर निर्भर रहेंगे, तो हमारी आत्मसम्मान पर चोट होगी. हम भावी पीढ़ी के भविष्य को दांव पर नहीं लगा सकते हैं.’
भारत का दुश्मन, दूसरे देशों पर निर्भरता- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रैली में कहा, ’21वीं सदी में भारत समुद्र को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है. देश में क्रूज टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मुंबई में एक क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन किया गया है, जो देश की समुद्री क्षमता को उजागर करता है. भारत आज ‘विश्वबंधु’ की भावना से आगे बढ़ रहा है, लेकिन दुनिया में इसका कोई बड़ा दुश्मन नहीं है; यदि कोई दुश्मन है, तो वह है अन्य देशों पर हमारी निर्भरता, जिसे हमें हराना होगा ताकि आत्मनिर्भरता हासिल की जा सके.’
पीएम मोदी ने भावनगर में जनता को संबोधित कर रहे हैं
#WATCH | Gujarat | PM Modi addresses a public rally in Bhavnagar

