देवास में सोमवार को आशा और आशा पर्यवेक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलेभर से दो हजार से अधिक कार्यकर्ता रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक धरना देकर नारेबाजी की। तेज धूप के बावजूद कई महिलाएं छाता लगाकर धरने पर बैठीं। कुछ कार्यकर्ता अपने छोटे बच्चों के साथ भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ होने के बावजूद उन्हें समय पर प्रोत्साहन राशि और अन्य अधिकार नहीं मिल रहे हैं। वेतन और एरियर की मांग कर रहीं रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने नियमित वेतन भुगतान, वर्ष 2023 में घोषित ₹1000 की वार्षिक वेतन वृद्धि का एरियर, लंबित प्रोत्साहन राशि और अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान परिसर “भारत माता की जय” और “हमारा हक हमें दो” जैसे नारों से गूंज उठा। भुगतान में देरी का लगाया आरोप प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई महीनों तक उन्हें भुगतान नहीं किया जाता। साथ ही मनमानी कटौती की जाती है और बकाया राशि का कोई स्पष्ट हिसाब भी नहीं दिया जाता। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्ष 2023 में घोषित ₹1000 की वार्षिक वेतन वृद्धि का एरियर अब तक नहीं मिला है। कई बार शिकायत और ज्ञापन देने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उनका कहना है कि ₹6000 मासिक प्रोत्साहन राशि में परिवार का भरण-पोषण करना संभव नहीं है। विधानसभा घेराव की चेतावनी दी आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगला कदम विधानसभा का घेराव होगा।
Source link
देवास में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: लंबित मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पर दिया धरना, विधानसभा का घेराव करने की दी चेतावनी – Dewas News
RELATED ARTICLES

