Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यबिहारधौनी स्टेशन पर कविगुरु एक्सप्रेस के ठहराव का आश्वासन: बांका में...

धौनी स्टेशन पर कविगुरु एक्सप्रेस के ठहराव का आश्वासन: बांका में सांसद की पहल पर रेलवे ने 15 जून तक का दिया समय – Banka News




बांका के धौनी रेलवे स्टेशन पर कविगुरु एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर चल रहे संघर्ष को सफलता मिली है। सांसद गिरधारी यादव की पहल पर रेलवे अधिकारियों ने 15 जून तक ट्रेन के ठहराव की प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया है। धौनी रेलवे संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार शाम बांका सर्किट हाउस में सांसद से मुलाकात कर यह मांग उठाई थी। समिति के अध्यक्ष सिकंदर यादव, जीवन प्रसाद सिंह, पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह और प्रमोद सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सांसद का स्वागत किया। उन्होंने सांसद को बताया कि धौनी रेलवे स्टेशन पर कविगुरु एक्सप्रेस के ठहराव की मांग लंबे समय से लंबित है। पूर्व में भी रेलवे प्रशासन से इस संबंध में आश्वासन मिला था, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी ठहराव शुरू नहीं हो सका, जिससे स्थानीय लोगों, व्यवसायियों और यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। 15 जून तक आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन सांसद गिरधारी यादव ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल रेलवे के उच्च अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने धौनी रेलवे स्टेशन पर जल्द से जल्द कविगुरु एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की। सांसद की पहल पर रेलवे अधिकारियों ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया और 15 जून तक इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया। रेलवे संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि कविगुरु एक्सप्रेस के धौनी स्टेशन पर रुकने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे स्थानीय व्यापारियों को विभिन्न शहरों में आने-जाने में समय और खर्च दोनों की बचत होगी, जिससे क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रेलवे को भी अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। समिति ने स्पष्ट किया कि यदि 15 जून तक ठहराव की व्यवस्था नहीं होती है, तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments