Sunday, May 31, 2026
Homeबॉलीवुडशर्मीले थे राजेश खन्ना, आशा पारेख ने बताया 'काका' संग शूटिंग का...

शर्मीले थे राजेश खन्ना, आशा पारेख ने बताया ‘काका’ संग शूटिंग का किस्सा


Last Updated:

‘इंडियन आइडल’ के मंच पर दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख ने राजेश खन्ना से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में राजेश खन्ना काफी शर्मीले और संकोची स्वभाव के थे. फिल्म ‘बहारों के सपने’ की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए उन्होंने मुस्कुराकर बताया कि एक दिन राजेश खन्ना ने उनसे कहा था कि आप इतनी जल्दी क्यों आ जाती हैं. साथ काम करते-करते दोनों के बीच अच्छी गहरी दोस्ती हो गई थी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

राजेश खन्ना और आशा पारेख ने साथ में कई फिल्मों मे किया था काम.

नई दिल्ली. म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के अपकमिंग एपिसोड में दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख मेहमान बनकर पहुंचने वाली हैं, जहां वह दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर करेंगी. आशा पारेख ने खुद इस एपिसोड का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में वह बताती नजर आ रही हैं कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में राजेश खन्ना बेहद शर्मीले, शांत और संकोची स्वभाव के इंसान थे. हालांकि, फिल्मों में साथ काम करने के दौरान वक्त के साथ दोनों के बीच की झिझक खत्म हुई और दोनों में बेहद गहरी दोस्ती हो गई.

शो के दौरान कंटेस्टेंट मिस्सी बसु ने फिल्म ‘बहारों के सपने’ के लोकप्रिय गीत ‘आजा पिया तोहे प्यार दूं’ पर प्रस्तुति देती नजर आईं. इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद आशा पारेख पुरानी यादों में खो गईं और उन्होंने उस दौर का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया.

कम बातचीत करते थे राजेश खन्ना

आशा पारेख ने बताया कि जब इस गाने की शूटिंग हो रही थी, तब राजेश खन्ना फिल्म इंडस्ट्री में नए थे. यह उनके करियर की शुरुआती फिल्मों में से एक थी और उस समय उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली थी. उन्होंने कहा कि राजेश खन्ना स्वभाव से काफी झिझकने वाले थे और लोगों से कम बातचीत करते थे.

आशा पारेश-राजेश खन्ना में थी अच्छी दोस्ती

अभिनेत्री ने कहा कि बाद में जब उन्होंने राजेश खन्ना के साथ कई और फिल्मों में काम किया, तो दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई. साथ काम करते-करते वे एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने लगे और सुख-दुख की बातें भी साझा करने लगे. उन्होंने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए बताया कि उस समय वे लगातार दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे. एक शेड्यूल खत्म होते ही दूसरे सेट पर पहुंचना पड़ता था. ऐसे बिजी शेड्यूल के कारण कलाकारों को काफी थकान भी होती थी.

आशा पारेख ने बताया राजेश खन्ना से जुड़ा किस्सा

आशा पारेख ने मुस्कुराते हुए एक मजेदार घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि एक दिन राजेश खन्ना ने उनसे कहा, ‘आशा जी, आप इतनी जल्दी क्यों आ जाती हैं? आराम से आइए, मैं तो 4 बजे से पहले सेट पर नहीं पहुंचूंगा.’ यह सुनकर उन्हें खुशी हुई क्योंकि इससे उन्हें भी थोड़ा आराम करने का समय मिल जाता था. उन्होंने कहा कि राजेश खन्ना बेहद संवेदनशील इंसान थे. वे अपने जीवन की बातें और अनुभव साझा करते थे. मैं भी उनसे खुलकर बातचीत करती थी. हमारी दोस्ती समय के साथ और मजबूत होती चली गई.

साल 1967 में रिलीज हुई थी ‘बहारों के सपने’

बताते चलें कि ‘आजा पिया तोहे प्यार दूं’ साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म ‘बहारों के सपने’ का लोकप्रिय गीत है. इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी और संगीत आरडी बर्मन ने तैयार किया था जबकि गीत मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा था. फिल्म में आशा पारेख और राजेश खन्ना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. रिलीज के लंबे समय बाद भी यह गीत हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार और लोकप्रिय रोमांटिक गीतों में गिना जाता है.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments