Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनाबालिगों ने बाइक से व्यक्ति को टक्कर मारी: छतरपुर में मंदिर...

नाबालिगों ने बाइक से व्यक्ति को टक्कर मारी: छतरपुर में मंदिर के पास 3 लोग घायल; प्रत्यक्षदर्शी बोले- तेज चला रहे थे वाहन – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर में नाबालिगों की तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे व्यक्ति (50) को टक्कर मार दी। इस हादसे में पैदल व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक सवार दो नाबालिग भी चोटिल हुए हैं। हादसा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बायपास रोड स्थित बड़ी बगराजन माता मंदिर के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की गति काफी तेज थी और चालक ने संतुलन खो दिया। इससे सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को सीधी टक्कर लगी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घायल व्यक्ति के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही काफी खून बह गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। स्थिति को देखते हुए, लोगों ने घायल व्यक्ति को ई-रिक्शा की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया। रास्ते में एम्बुलेंस मिलने के बाद, घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल नाबालिगों की पहचान आयुष ताम्रकार और सक्षम ताम्रकार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सक्षम ताम्रकार बाइक चला रहा था और आयुष पीछे बैठा था। दोनों अपने एक दोस्त के घर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घायल आयुष ने बताया कि उन्हें खुद समझ नहीं आया कि यह घटना अचानक कैसे हो गई। बाइक की तेज रफ्तार और नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई। इस घटना के बाद क्षेत्र में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments