Daisy Cultivation: सहारनपुर के खुर्रामपुर गांव के किसान सतीश कुमार सैनी परंपरागत खेती छोड़ औषधीय पौधों की खेती से बेहतर कमाई कर रहे है. वह पिछले 8 वर्षों से बेलिस पेरेनिस यानी डेज़ी की खेती कर रहे है. इस पौधे का उपयोग आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं बनाने में किया जाता है. इसकी खास बात यह है कि इसमें ज्यादा खाद और लागत की जरूरत नहीं पड़ती. पौधे को जड़ समेत उखाड़कर सुखाया जाता है, फिर सूखे रूप में बेचा जाता है. सतीश कुमार ने 6 बीघा खेत में इसकी खेती की है. जहां से 6 से 7 क्विंटल उत्पादन मिलता है. बाजार में इसकी कीमत 90 से 100 रुपये प्रति किलो है. इससे किसानों को परंपरागत खेती के मुकाबले कई गुना ज्यादा मुनाफा हो रहा है. आसपास के किसान भी अब इसकी खेती अपना रहे है.

