Saturday, June 13, 2026
Homeदेशपहली बार... पीएम मोदी को सुरक्षा देगी अफसर बिटिया, जानिए कौन हैं...

पहली बार… पीएम मोदी को सुरक्षा देगी अफसर बिटिया, जानिए कौन हैं इंस्‍पेक्‍टर अदासो कपेसा?


Last Updated:

First time Women officers in PM Modi Security: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूनाइटेड किंगडम यात्रा के दौरान पहली बार महिला इंस्‍पेक्‍टर अदासो कपेसा को उनकी सुरक्षा में देखा गया था. प्रधानमंत्री की सुरक्षा में श…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • पहली बार पीएम मोदी की सुरक्षा में दिखी महिला अफसर.
  • एसएसबी की यह महिला अफसर मूलरूप से मणिपुर से है.
  • एसपीजी में जाने से पहले पिथौरागढ़ में तैनात थी महिला अफसर.
First time Women officers in PM Modi Security: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्‍वीर इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है. इस तस्‍वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में एक महिला अफसर दिख रही है. यह पहली बार है, जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी महिला अफसर को देखा गया है. ऐसे में, हर किसी के जुबान पर यही सवाल है कि आखिर यह महिला अफसर कौन है, जिसे स्‍पेशल प्रोटेक्‍शन ग्रुप ने पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात किया गया है. आइए हम आपको ब‍ताते हैं इस अफसर बिटिया के बारे में, जिसकी चर्चा न केवल मणीपुर में, बल्कि पूरे देश में हो रही है.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह तस्‍वीर यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा के दौरान की है. इस यात्रा के दौरान, इस महिला अफसर को पहली बार उनकी सुरक्षा में तैनात देखा गया था. काले रंग की वर्दी में आत्मविश्वास से भरी यह महिला अफसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे खड़ी नजर आई. यहां आपको पता दें कि इस महिला अफसर का नाम है अदासो कपेसा है, जो इन दिनों स्‍पेशल प्रोटेक्‍टशन ग्रुप (एसपीजी) में डेप्यूटेशन पर तैनात हैं. इंस्‍पेक्‍टर (जनरल ड्यूटी) रैंक पर तैनात अदासो कपेसा मूल रूप से सशस्‍त्र सीमा बल (एसएसबी) की महिला अफसर हैं.

एसएसबी की पिथौरागढ़ में तैनात थी कैबी की अदासो
एसपीजी में डेन्‍यूटेशन से पहले वह पिथौरागढ़ में तैनात सशस्त्र सीमा बल की 55वीं बटालियन में कार्यरत थी. एसपीजी में आने के बाद उन्‍हें स्‍पेशल कमांडो का प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण के दौरान उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा, जिसके चलते उन्‍हें प्रधानमंत्री सुरक्षा में तैनात होने वाली स्‍पेशल टीम में शामिल किया गया है. शायद यह पहली बार है, जब‍ किसी महिला सुरक्षा अधिकारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात किया गया है. आपको यह भी बता दें कि इंस्‍पेक्‍टर अदासो कपेसा मूल रूप से मणिपुर के सेनापति जिले के अंतर्गत आने वाले कैबी गांव की रहने वाली हैं.

आसान नहीं था अदासो की इस उपलब्धि का सफर
आपको यह भी बता दें कि इंस्‍पेक्‍टर अदासो कपेसा की इस उपलब्धि का सफर आसान नहीं था. कैबी जैसे छोटे से गांव में जन्मीं अदासो ने बचपन से ही बड़े सपने देखे थे. उनके गांव में बुनियादी सुविधाएं भी सीमित थीं, लेकिन उनकी इच्छाशक्ति और हौसले ने उन्हें हर मुश्किल को पार करने की ताकत दी. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से पहले एसएसबी में अपनी जगह बनाई. लेकिन उनका लक्ष्य यहीं नहीं रुका. देश के सबसे प्रतिष्ठित सुरक्षा बल एसपीजी में शामिल होने का उनका सपना तब सच हुआ, जब उनकी प्रतिभा, अनुशासन और साहस को इस विशेष बल ने पहचाना.

साधारण बात नहीं एसपीजी में शामिल होगा
एसपीजी में शामिल होना कोई साधारण बात नहीं है. यह एक ऐसा सुरक्षा बल है, जहां केवल सर्वश्रेष्ठ को ही चुना जाता है. कठिन प्रशिक्षण, मानसिक और शारीरिक मजबूती और हर पल सतर्क रहने की क्षमता इस सुरक्षा बल की मांग है. इंस्‍पेक्‍टर अदासो कपेसा ने न केवल इन सभी मानकों को पूरा किया, बल्कि एक नया इतिहास भी रच दिया. वह देश की पहली महिला हैं, जिन्हें इस जिम्मेदारी के लिए चुना गया. अदासो की कहानी पूर्वोत्तर भारत की महिलाओं की बढ़ती ताकत को भी दर्शा रही है.

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to … और पढ़ें

homenation

पहली बार… PM मोदी को सुरक्षा देगी अफसर बिटिया, जानिए कौन हैं अदासो कपेसा?



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments