Thursday, June 4, 2026
Homeबॉलीवुड'प्राउड हिंदू...', फहाद अहमद को छपरी-स्ट्रीट वेंडर कहने पर भड़कीं स्वरा, जातिवादी...

‘प्राउड हिंदू…’, फहाद अहमद को छपरी-स्ट्रीट वेंडर कहने पर भड़कीं स्वरा, जातिवादी कमेंट के लिए नेटिजंस को लताड़ा


Last Updated:

स्वरा भास्कर ने पति फहाद अहमद पर जातिवादी कमेंट करने वाले ट्रोल को लताड़ा. अपमानजनक शब्द का अर्थ समझाया. उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब दिया.

'प्राउड हिंदू...', फहाद अहमद को छपरी-स्ट्रीट वेंडर कहने पर भड़कीं स्वरास्वरा भास्कर और फहाद अहमद टीवी रियलिटी शो में पार्टिसिपेट कर रहे हैं.
मुंबई. स्वरा भास्कर हमेशा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है. हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं. उनकी बेबाकी के लिए उन्हें ट्रोल भी किया जाता है. खासकर तब, जब वह नारीवाद, सांप्रदायिकता और जातिवाद जैसे संवेदनशील मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं. उन्हें फहाद अहमद संग शादी और बेटी राबिया का इस्लाम से प्रभावित नाम रखने के लिए ट्रोल किया गया. स्वरा ने हर बार ट्रोल्स को करारा जवाब दिया. हाल में एक नेटिजन ने स्वरा के पति फहाद पर जातिवादी कमेंट किया. इस पर स्वरा मुंहतोड़ जवाब दिया.

एक्स पर खुद को अंबेडकरवादी और उदारवादी बताने वाले एक यूजर ने फहाद अहमद के बारे में जातिवादी कमेंट किया. यूजर ने स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद के रियलिटी शो ‘पति, पत्नी और पंगा-कपल का रियलिटी चेक’ में बतौर कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने पर तंज कसते हुए अहमद को डोंगरी का स्ट्रीट वेंडर कहा. कलर्स टीवी पर आने वाले इस शो मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे होस्ट कर रहे हैं.

Swara bhasker post-
स्वरा भास्कर ने दिया मुंहतोड़ जवाब.

खुद को प्राउड हिंदू-अंबेडकरवादी बताने वाले पर भड़कीं स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने दो यूजर के पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, “यह व्यक्ति जो खुद को प्राउड हिंदू और अंबेडकरवादी बताता है, उसे नहीं पता कि ‘छपरी’ एक जातिवादी गाली है… एक अपमानजनक शब्द जो एक समुदाय को वर्णित करता है जो ‘छप्पर’ या कच्चे मकान बनाता है. और डोंगरी या कहीं भी स्ट्रीट वेंडर होने में कुछ गलत नहीं है, तुम जातिवादी/वर्गवादी दिमाग वाले! जातिवादीचेतावनी.”

स्वरा भास्कर ने जताई आपत्ति

स्वरा भास्कर ने सीधे तौर पर इस्तेमाल किए गए शब्द और अपमानजनक कमेंट्स के क्लासिस्ट सोच पर आपत्ति जताई. यह क्लियर किया कि वह सिर्फ अपने पति का बचाव नहीं कर रही थीं. वह भेदभावपूर्ण भाषा के बड़े मुद्दे पर निशाना साध रही थीं जो सामान्य टिप्पणी के रूप में छिपी होती है.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

homeentertainment

‘प्राउड हिंदू…’, फहाद अहमद को छपरी-स्ट्रीट वेंडर कहने पर भड़कीं स्वरा



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments