Tuesday, September 15, 2026
Homeदेशप्रेमी को नहीं भाया प्रेमिका का पति, मारकर लटका दिया फांसी पर...

प्रेमी को नहीं भाया प्रेमिका का पति, मारकर लटका दिया फांसी पर और फिर…


Last Updated:

Jalore News : जालोर के बागोड़ा थाना इलाके में अवैध प्रेम संबंधों के चलते एक शख्स की हत्या कर दी गई. हत्या की इस वारदात को अंजाम महिला के प्रेमी ने दिया. उसने अपनी प्रेमिका के पति को मारकर उसे फांसी के फंदे पर ल…और पढ़ें

मृतक नरसीराम (पगड़ी में) के दफनाए गए शव को आज वापस निकलवाया गया और उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है.

हाइलाइट्स

  • जालोर में अवैध संबंधों के चलते हत्या
  • प्रेमी ने महिला के पति को मारकर फांसी पर लटकाया
  • सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू की

जालोर. जालोर के बागोड़ा गांव से हत्या की चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. यहां अवैध प्रेम संबंधों के चलते एक महिला के प्रेमी ने उसके पति की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया. बाद में उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. परिवारवालों ने भी इसेस सुसाइड मानते हुए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया. लेकिन परिवार वालों को जब सच का पता चला तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई. सच्चाई सामने आने के बाद वे पुलिस के पास पहुंचे. बागोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं मौत के कारणों का पता चलने के बाद पूरा गांव कांप उठा.

पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने बताया कि 25 मई की रात को नरसीराम की पत्नी मफी देवी घर आई. उसने बताया कि नरसीराम ने आत्महत्या कर ली है. परिवार के लोग जब वहां पहुंचे तो नरसीराम का शरीर फंदे से लटका हुआ था. उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी थे. परिजनों के अनुसार नरसीराम का घर खेत पर बने अन्य भाइयों के घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर था.

फंदे पर लटका मिला था नरसी का शव
घटना के बाद सुबह समाज के लोगों ने भी शव को देखा. मृतक के सिर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान थे. हालांकि समाज के कुछ लोगों ने नरसीराम की मौत को लेकर सवाल उठाए थे. लेकिन बाद में समाज के ही कुछ लोगों के दबाव और समझाइश के बाद पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया गया. मृतक के समाज में उनकी परंपरा अनुसार उनके शरीर को अग्नि संस्कार न करके भूमि समर्पित किया जाता है. लिहाजा फिर नसरी का रीति-रिवाज के अनुसार नरसीराम का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

मौत के दो-तीन दिन बाद सामने आई सच्चाई
दो तीन बाद में परिवार वालों ने शक के आधार पर मफी देवी से थोड़ी कड़ाई से पूछताछ की. तब उसने सच सामने रखा. सच सुनते ही नरसीराम के परिजन सन्न रह गए. बाद में परिजनों ने इसको लेकर पुलिस को परिवाद दिया. पुलिस ने परिवाद पर कार्रवाई करते हुए मफी से पूछताछ की. पुलिस की पूछताछ में मफी देवी ने पूरी कहानी बयां कर दी. मफी की जुबान से कहानी सुनकर पुलिस भी शॉक्ड रह गई. पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मफी देवी का सांवलाराम मेघवाल नाम के शख्स से बीते पांच बरस से अवैध प्रेम संबंध चल रहा है.

मफी पति और प्रेमी के बीच हुआ था झगड़ा
बागोड़ा थानाधिकारी हुकमाराम राणा ने बताया कि 25 मई की रात को भी सांवलाराम उसके घर आया हुआ था. इसी बीच जब नरसीराम को जब इसका पता चला वह वहां पहुंचा. वहां सांवलाराम और नरसीरराम के बीच मारपीट हुई. इस दौरान सांवलाराम ने नरसीराम के सिर पर लाठी से वार कर दिया. इससे वह बेहोश हो गया. बेहोशी की हालत में सांवलाराम ने नरसीराम को उसके घर पर ही फांसी पर लटका दिया ताकि उसकी मौत सुसाइड लगे.

प्रेमी के दबाव में पत्नी ने परिवार से बोला झूठ
मफी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद सांवलाराम ने उसे धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए. अन्यथा इसका अंजाम बुरा होगा. प्रेमी की धमकी से मफी देवी डर गई. उसने भी परिवावालों को कह दिया दिया कि नरसीराम ने सुसाइड किया है. सच्चाई सामने आने के बाद बागोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गुरुवार को नरसीराम के दफनाए गए शव को निकालकर उसका पोस्टमार्टम करवाया गया. बाद में शव वापस परिजनों को सौंप दिया. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है.

authorimg

Sandeep Rathore

संदीप ने 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की शुरुआत की. कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर भी रह चुके हैं. 2017 से News18 से जुड़े हैं.

संदीप ने 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की शुरुआत की. कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर भी रह चुके हैं. 2017 से News18 से जुड़े हैं.

homerajasthan

प्रेमी को नहीं भाया प्रेमिका का पति, मारकर लटका दिया फांसी पर और फिर…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments