Last Updated:
Machher Jhol Recipe: अगर आप फिश की नई रेसिपी तलाश कर रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए है. यहां आप बिहार और पश्चिम बंगाल की फेमस डिश माछेर झोल बनाने की विधि जान सकते हैं. इसे गरमागरम चावल के साथ खाना होलसम फीलिंग्स होती है.
अगर आप भी एक जैसी फिश करी या फ्राई मछली खाकर बोर हो गए हैं, तो बिहारी-बंगाली स्टाइल माछेर झोल आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. ये एक पारंपरिक डिश है, जो अपने हल्के लेकिन मसालेदार स्वाद के लिए काफी पसंद की जाती है. बिहार और पश्चिम बंगाल में यह रेसिपी घर-घर में बनाई जाती है और खासतौर पर चावल के साथ इसका स्वाद बेहद शानदार लगता है.
माछेर झोल की सबसे बड़ी खासियत इसका सरसों के तेल और मसालों से तैयार होने वाला स्वादिष्ट ग्रेवी बेस है. इसमें ज्यादा भारी मसालों का इस्तेमाल नहीं किया जाता, फिर भी इसका स्वाद बहुत लाजवाब होता है. ताजी मछली, सरसों, लहसुन और जीरे का मेल इस डिश को खास बनाता है. अगर आप घर पर कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर आजमाएं.
- माछेर झोल बनाने के लिए सबसे पहले मछली के टुकड़ों को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद उन पर नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर लगाकर लगभग 20 से 25 मिनट के लिए रख दें, ताकि मसाले अच्छी तरह मछली में समा जाएं.
- अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर मछली के टुकड़ों को सुनहरा होने तक हल्का फ्राई कर लें और फिर उन्हें अलग निकालकर रख दें. इसके बाद मिक्सर में पीली सरसों, लहसुन और जीरा डालकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें.
- उसी कड़ाही में थोड़ा तेल बचाकर मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च और तेज पत्ता डालकर तड़का लगाएं. फिर इसमें तैयार किया हुआ सरसों का पेस्ट डालें. साथ ही हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालकर धीमी आंच पर मसालों को अच्छी तरह भून लें.
- जब मसाले अच्छी तरह पक जाएं, तब इसमें कटे हुए टमाटर और स्वादानुसार नमक डालें. टमाटर के नरम होने तक पकाएं. इसके बाद अपनी जरूरत के अनुसार पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें और एक-दो उबाल आने दें.
- अब इसमें तली हुई मछली डालकर 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि मछली में ग्रेवी का स्वाद अच्छी तरह समा जाए. आखिर में ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें.
- स्वादिष्ट बिहारी-बंगाली स्टाइल माछेर झोल तैयार है. इसे गरमागरम चावल या रोटी के साथ परोसें और पारंपरिक स्वाद का आनंद लें.
About the Author

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

