Sunday, May 31, 2026
Homeबॉलीवुड'फोन पर फूट-फूट कर रोती थीं', मां श्रीदेवी को याद कर इमोशनल...

‘फोन पर फूट-फूट कर रोती थीं’, मां श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हुईं जाह्नवी कपूर

Last Updated:

श्रीदेवी सुपरस्टार होने के बावजूद घर-परिवार के लिए समर्पित थीं. उन्होंने कभी अपने स्टारडम का बोझ बच्चों पर नहीं आने दिया. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में जब अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी को याद किया, तो उनके कई इमोशनल यादों से यही बयां हुआ. जाह्नवी कपूर अपनी अगली फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ काम करना का अनुभव भी बयां किया. जाह्नवी का मानना है कि श्रीदेवी जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता, वह सिर्फ उनकी विरासत का सम्मान करना चाहती हैं. आज भी वह कैमरे के सामने और तिरुपति मंदिर में अपनी मां को सबसे करीब महसूस करती हैं.

नई दिल्ली: जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी नई तेलुगु फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. उन्होंने हाल में एक इंटरव्यू में अपनी मां यानी दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी को याद किया. जाह्नवी कपूर ने बताया कि सुपरस्टार होने के बावजूद उनकी मां घर-परिवार के लिए कितनी समर्पित थीं और आज भी वो अपनी मां को कहां सबसे करीब पाती हैं. (फोटो साभार: Instagram@janhvikapoor)

Janhvi Kapoor, Sridevi, Janhvi Kapoor Sridevi, Sridevi Janhvi Kapoor, Janhvi Kapoor shared anecdotes Sridevi, श्रीदेवी, जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर ने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्हें पता तो था कि उनकी मां बहुत मशहूर हैं, लेकिन उनकी स्टारडम का असली अंदाजा नहीं था. श्रीदेवी स्वभाव से काफी शर्मीली थीं, मगर कैमरे के सामने उनका कोई मुकाबला नहीं था. 4 साल की उम्र से काम करने वाली श्रीदेवी ने जब घर बसाने का फैसला किया, तो वो पूरी तरह फैमिली में ही रम गईं. (फोटो साभार: Instagram@janhvikapoor)

Janhvi Kapoor, Sridevi, Janhvi Kapoor Sridevi, Sridevi Janhvi Kapoor, Janhvi Kapoor shared anecdotes Sridevi, श्रीदेवी, जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर को अपनी मां की यही खूबी सबसे ज्यादा पसंद थी कि वो जो भी करती थीं, पूरे दिल से करती थीं. उन्होंने अपने करियर को पीछे छोड़कर एक मां और पत्नी की जिम्मेदारी बखूबी संभाली. जाह्नवी और खुशी के बड़े होने और श्रीदेवी के दोबारा फिल्मों में लौटने तक घर का माहौल ऐसा ही था. (फोटो साभार: Instagram@janhvikapoor)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Janhvi Kapoor, Sridevi, Janhvi Kapoor Sridevi, Sridevi Janhvi Kapoor, Janhvi Kapoor shared anecdotes Sridevi, श्रीदेवी, जाह्नवी कपूर

जाह्नवी ने ‘टाइम्स नाउ’ को दिए इंटरव्यू में ‘इंग्लिश विंग्लिश’ की शूटिंग का एक इमोशनल किस्सा भी शेयर किया. न्यूयॉर्क में शूटिंग का शेड्यूल बदलने की वजह से श्रीदेवी अपनी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर का बर्थडे मिस कर गई थीं. वो इस बात पर इतनी दुखी हुईं कि पूरे एक हफ्ते तक हर दिन पैकअप के बाद फोन पर रोती थीं.
(फोटो साभार: Instagram@janhvikapoor)

Janhvi Kapoor, Sridevi, Janhvi Kapoor Sridevi, Sridevi Janhvi Kapoor, Janhvi Kapoor shared anecdotes Sridevi, श्रीदेवी, जाह्नवी कपूर

जाह्नवी ने बताया कि श्रीदेवी कभी भी अपने स्टारडम का घमंड घर नहीं लाती थीं. उनका पूरा ध्यान इस बात पर रहता था कि बाजार से अच्छी मछली लाकर चटनी के साथ परिवार के लिए क्या बनाया जाए. वो बोनी कपूर के सिर में प्यार से तेल मालिश भी किया करती थीं ताकि उनके बाल वापस आ जाएं.(फोटो साभार: Instagram@janhvikapoor)

Janhvi Kapoor, Sridevi, Janhvi Kapoor Sridevi, Sridevi Janhvi Kapoor, Janhvi Kapoor shared anecdotes Sridevi, श्रीदेवी, जाह्नवी कपूर

फिल्म ‘पेड्डी’ के बारे में बात करते हुए जाह्नवी ने बताया कि इसमें वो राम चरण के साथ काम कर रही हैं. यह उनके लिए बहुत इमोशनल पल है क्योंकि राम चरण के पिता चिरंजीवी और श्रीदेवी ने भी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था. दोनों परिवारों के संस्कार काफी मिलते-जुलते हैं.
(फोटो साभार: Instagram@janhvikapoor)

Janhvi Kapoor, Sridevi, Janhvi Kapoor Sridevi, Sridevi Janhvi Kapoor, Janhvi Kapoor shared anecdotes Sridevi, श्रीदेवी, जाह्नवी कपूर

जब जाह्नवी से उनकी मां के साथ होने वाली तुलना पर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि श्रीदेवी जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता. लोग सिर्फ देखते हैं कि क्या वो अपनी मां की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगी. जाह्नवी कपूर का मानना है कि वो बस पूरी मेहनत से अपनी मां का नाम रोशन करना चाहती हैं. (फोटो साभार: Instagram@janhvikapoor)

Janhvi Kapoor, Sridevi, Janhvi Kapoor Sridevi, Sridevi Janhvi Kapoor, Janhvi Kapoor shared anecdotes Sridevi, श्रीदेवी, जाह्नवी कपूर

जाह्नवी ने आखिर में बताया कि मां के जाने का गम कभी कम नहीं होता, लेकिन दो जगहें ऐसी हैं जहां वो श्रीदेवी को अपने सबसे करीब महसूस करती हैं. पहली जगह है कैमरे के सामने एक्टिंग करना और दूसरी जगह है तिरुपति मंदिर जाना. इन दोनों जगहों पर जाकर उन्हें सबसे ज्यादा शांति और अपनी मां का अहसास मिलता है. (फोटो साभार: Instagram@janhvikapoor)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments