Last Updated:
Dhubri Tension Latest News: बांग्लादेश बॉर्डर से सटे असम के धुबरी में तनाव फैल गयाा है. हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने वहां जाकर सुरक्षा व्यवस्था …और पढ़ें
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने धुबरी में पुलिस और सुरक्षाबलों को शूट एंड साइट का ऑर्डर दिया है. उन्होंने प्रभावित लोगों से भी मुलाकात की है.
हाइलाइट्स
- बांग्लादेश बॉर्डर से सटे असम के धुबरी में तनाव, शूट एंड साइट का आदेश
- मुख्यमंत्री ने मौके पर जाकर हालात का लिया जायदा, RAF-CRPF की तैनाती
- अभी तक 38 गिरफ्तार, हालात को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर
Dhubri Tension Latest News: पश्चिम बंगाल के साथ ही पूर्वोत्तर भारत के कई प्रदेशों की सीमा बांग्लादेश से लगती है. असम का धुबरी भी इंटरनेशनल बॉर्डर पर स्थित है. सीमाई इलाके धुबरी में पिछले कुछ दिनों से बवाल मचा हुआ है. हनुमान मंदिर के पास लगातार कुछ गलत चीजें रखने से माहौल तनावपूर्ण हो गया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद धुबरी का दौरा किया है. उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा की और पुलिस को उपद्रवियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के आदेश दिए हैं. असम के सीएम ने हालात बिगाड़ने वालों को देखते हुए गोली मारने का आदेश (shoot-at-sight) दिया है. उन्होंने कहा कि धुबरी में मंदिरों को नुकसान पहुंचाने वाला एक कम्यूनल ग्रुप एक्टिव है. विवाद तब पैदा हुआ जब रविवार को धुबरी में एक मंदिर के पास मांस के टुकड़े मिलने के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. उपद्रवियों ने कथित तौर पर सब्जी बेचनेवालों और ई-रिक्शा चालकों पर हमला किया. सोमवार को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए और लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिए गए. हालांकि, अगले दिन प्रतिबंध हटा लिया गया था.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने धुबरी में शूट-एट-साइट का आदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि इलाके में एक कम्युनल ग्रुप सक्रिय है जो मंदिरों को नुकसान पहुंचाने का इरादा रखता है. सरमा ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा, ‘धुबरी में एक विशेष समूह हमारे मंदिरों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से सक्रिय हो गया है. हमने देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं.’ सीएम सरमा ने 13 जून 2025 को स्थिति की समीक्षा करने के लिए धुबरी का दौरा किया और लोगों को सरकार की पूरी मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा, ‘आज (शुक्रवार) गुवाहाटी पहुंचने के तुरंत बाद देखते ही गोली मारने का आदेश जारी कर दिया जाएगा और रात में बाहर निकलने वाले या पत्थर फेंकने वाले किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.’ अभी तक ऐसे 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

