Monday, June 22, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबाड़ तोड़ने से मना करने पर किसान पर हमला: आरोपी ने...

बाड़ तोड़ने से मना करने पर किसान पर हमला: आरोपी ने लाठी से पैर तोड़ा, जान से मारने की धमकी दी – Panna News




देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी गुखौर में खेत की बाड़ से लकड़ी तोड़ने से मना करने पर एक किसान पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी ने किसान की पत्नी के सामने ही उसे लाठी से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब ग्राम बड़ी गुखौर निवासी किसान बृजकिशोर कुशवाहा (36 वर्ष) अपनी पत्नी सुशीला कुशवाहा के साथ गेवडा हार स्थित अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के खेत में मौजूद माधव यादव नामक युवक बृजकिशोर के खेत की बाड़ से लकड़ी तोड़ने लगा।
जब किसान बृजकिशोर ने माधव को लकड़ी तोड़ने से रोका, तो आरोपी आक्रोशित हो गया और अभद्र गालियां देने लगा। विरोध करने पर माधव यादव ने पास पड़े एक डंडे से बृजकिशोर के बाएं पैर पर हमला कर दिया। जब पीड़ित ने खुद को बचाने का प्रयास किया और डंडा पकड़ा, तो आरोपी ने उसका दाहिना हाथ बुरी तरह मरोड़ दिया। युवक ने किया बचाव किसान की चीख-पुकार सुनकर उसकी पत्नी सुशीला और पास के खेत में काम कर रहे दिनेश कुशवाहा मौके पर पहुंचे। दिनेश ने बीच-बचाव कर बृजकिशोर को आरोपी से छुड़ाया। घटना के बाद आरोपी माधव यादव ने पीड़ित को धमकी दी कि यदि थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इस हमले में किसान बृजकिशोर के बाएं पैर की पिंडली और दाहिने हाथ के कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित किसान ने देवेन्द्रनगर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments