Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबिहारमधुबनी में डिलीवरी के समय नवजात की मौत: प्राइवेट नर्सिंग होम...

मधुबनी में डिलीवरी के समय नवजात की मौत: प्राइवेट नर्सिंग होम में परिजनों ने किया हंगामा – Madhubani News




मधुबनी के कोतवाली चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पीड़ित महिला के परिजन शशि झा ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती महिला को इलाज के लिए कोतवाली चौक स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। डिलीवरी की प्रक्रिया के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। अस्पताल परिसर में विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में आवश्यक संसाधनों और विशेषज्ञ चिकित्सकीय व्यवस्था का अभाव था, जिसके कारण समय पर समुचित उपचार नहीं मिल सका। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। निजी नर्सिंग होम के स्टाफ मनीष कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत नहीं हुई थी, बल्कि गर्भवती महिला के पेट में ही शिशु की मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि शिशु की मौत की सूचना परिजनों को देने के बाद ही हंगामा शुरू हो गया। बार-बार ऑपरेशन से प्रसव की जानकारी दी गई थी मनीष कुमार के अनुसार, गर्भवती महिला के परिजनों को बार-बार ऑपरेशन से प्रसव की जानकारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने ऑपरेशन कराने से मना कर दिया। जब महिला को अधिक दर्द होने लगा और उसे ऑपरेशन रूम में ले जाया गया, तब देखा गया कि नवजात शिशु महिला के पेट में ही दम तोड़ चुका था। हंगामे की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments