Sunday, June 14, 2026
Homeफूडबिहार वालों की फेवरेट है ये सब्जी, देखकर बच्चे भी साफ कर...

बिहार वालों की फेवरेट है ये सब्जी, देखकर बच्चे भी साफ कर जाते हैं पूरा प्लेट

Last Updated:

Bihari Style Kaddu Bhujia: बिहारी अंदाज में कद्दू का भुजिया कम तेल और बिना मसाले के बनता है. कद्दू पेट को ठंडा रखता है और बदहजमी से बचाता है. इसे सरसों तेल, कलौंजी, प्याज, हल्दी और हरी मिर्च के साथ पकाया जाता है.

जमुई: बिहारी अंदाज में कद्दू का भुजिया बनाने में बिल्कुल कम तेल का इस्तेमाल होता है. इसमें मसाले बिल्कुल भी नहीं होते. कद्दू पेट को ठंडा रखता है और इससे बदहजमी और पेट से जुड़ी कोई भी अन्य परेशानी नहीं होती है.

Bihar special Food, special Recipe of Bihar, बिहार का जायकेदार खाना, बिहार का फेमस खाना, Food, food ideas, home tips, food tips, Local 18, Jamui, Bihar

कद्दू का भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे से कद्दू को छीलकर उसके बीज और अंदर का रेशा निकाल लें. फिर उसे छोटे-छोटे पतले टुकड़ों में काट लें. इस डिश में ज्यादा पानी का इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए टुकड़े जितने पतले होंगे, वो जल्दी और अच्छे से गलेंगे.

Bihar special Food, special Recipe of Bihar, बिहार का जायकेदार खाना, बिहार का फेमस खाना, Food, food ideas, home tips, food tips, Local 18, Jamui, Bihar

अब एक कड़ाही में थोड़ा सा सरसों का तेल गरम करें और उसमें आधा चम्मच कलौंजी, सूखी लाल मिर्च और थोड़ी सी हींग डालें. इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.

Bihar special Food, special Recipe of Bihar, बिहार का जायकेदार खाना, बिहार का फेमस खाना, Food, food ideas, home tips, food tips, Local 18, Jamui, Bihar

फिर उसमें हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डाल दें. अब कड़ाही में कटे हुए कद्दू डालकर हल्का सा चलाएं. स्वादानुसार नमक डालें और ढककर मध्यम आंच पर पकने दें. बीच-बीच में कद्दू को चलाते रहें ताकि वो तले में चिपके नहीं.

Bihar special Food, special Recipe of Bihar, बिहार का जायकेदार खाना, बिहार का फेमस खाना, Food, food ideas, home tips, food tips, Local 18, Jamui, Bihar

कद्दू में इतना पानी होता है कि कद्दू उसी पानी में पाक जाता है. इसलिए पानी डालने की जरूरत नहीं है. अगर कद्दू ज्यादा सूखा लगे तो बस एक-दो चम्मच पानी छिड़क सकते हैं. जब कद्दू पूरी तरह गल जाए और उसका रंग गाढ़ा सुनहरा हो जाए, तो उसे उतार लें. अब गरमागरम कद्दू भुजिया को रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें.

homelifestyle

बिहार वालों की फेवरेट है ये सब्जी, देखकर बच्चे भी साफ कर जाते हैं पूरा प्लेट

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments