Friday, July 17, 2026
Homeबॉलीवुड'बुढ़ापा आना...', कंगना रनौत ने जाहिर की खुशी, बोलीं-राजनीति बुजुर्ग महिलाओं के...

‘बुढ़ापा आना…’, कंगना रनौत ने जाहिर की खुशी, बोलीं-राजनीति बुजुर्ग महिलाओं के प्रति फिल्मों से ज्यादा दयालु है


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी नेता कंगना रनौत ने अपनी बेबाकी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं.हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए अपने ग्रे हेयर फ्लॉन्ट किए हैं.इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने…और पढ़ें

कंगना रनौत की बेबाकी ने जीता दिला. (फोटो साभार: Instagram@kanganaranaut)

हाइलाइट्स

  • कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपने ग्रे हेयर फ्लॉन्ट किए.
  • कंगना ने कहा, राजनीति बुजुर्ग महिलाओं के प्रति फिल्मों से ज्यादा दयालु है.
  • कंगना हॉलीवुड में हॉरर ड्रामा ‘ब्लेस्ड बी द ईविल’ में डेब्यू करेंगी.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस राजनेता बनीं कंगना रनौत अपने विचारों को सोशल मीडिया पर बड़ी ही बेबाकी से शेयर करती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कि है, जिसमें वह बता रही हैं कि बुढ़ापे को अपनाने में उन्हें खुशी महसूस हो रही हैं.

39 वर्षीय एक्ट्रेस कंगना ने बताया कि वह एक ऐसी जगह पर सशक्त महसूस करती हैं, जहां उनका होना उनकी कद्र को कम नहीं करता. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि राजनीति फिल्म इंडस्ट्री की तुलना में बुजुर्ग महिलाओं को ज्यादा स्वीकार करती है. उन्होंने अपनी कुछ बिना फिल्टर वाली सेल्फी शेयर की हैं और कहा कि सबसे खूबसूरत जगह वह है जहां आपको वैसे ही देखा जाता है जैसे आप वास्तव में हैं.

31 साल पहले एक्ट्रेस ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज, 11 अफेयर्स के बाद भी 49 में हैं कुंवारी, 24 साल में बनी थीं मां

राजनीति बुजुर्ग महिलाओं का दिल से स्वागत करती है

कंगना रनौत इन दिनों दिल्ली में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो बिना फिल्टर वाली फोटो शेयर की हैं. वह नीले फूलों वाले प्रिंटेड आउटफिट में नजर आ रही हैं और एक हाथ में अपने सनग्लासेस पकड़े हुए हैं. अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मेरी तीर्थयात्री आत्मा कभी बुढ़ापे से नहीं डरR, लेकिन जब मेरी फिल्म की टीम ने सफेद बाल देखे तो वे घबरा गए, मस्कारा/कलर स्प्रे का यूज किया. लेकिन मैं खुश हूं कि मैं एक ऐसी जगह पर हूं जहां मेरा बुढ़ाता चेहरा या शरीर मुझसे कुछ भी नहीं छीनता. बुढ़ापा एक खुशी है. क्या आप लोग सोचते हैं कि राजनीति फिल्मों की तुलना में बुजुर्ग महिलाओं के प्रति अधिक दयालु है? मुझे तो ऐसा ही लगता है #nofilter इस तस्वीर में इस्तेमाल किया गया #joyofaging.’

हॉलीवुड में करने जा रही डेब्यू

इतना ही नहीं कंगना ने एक अन्य स्टोरी भी शेयर की है, ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह वह है जहां आप और आपकी छवि के बीच कोई अंतर नहीं है. #joyofaging #delhivibes., इस बीच, कंगना रनौत हाल ही में सुर्खियों में आईं जब यह खबर आई कि वह हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. वेरायटी के मुताबिक, नेशनल अवॉर्डड एक्ट्रेस हॉरर ड्रामा ‘ब्लेस्ड बी द ईविल’ में नजर आएंगी. कहानी के मुताबिक यह फिल्म एक ईसाई जोड़े की कहानी है, जो एक विनाशकारी गर्भपात के बाद एक परित्यक्त फार्म खरीदते हैं जिसका अतीत काला होता है.

बता दें कि इसके अलावा कंगना रनौत सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को रिहा करने की मांग को लेकर भी चर्चा में हैं. शर्मिष्ठा ने एक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बॉलीवुड सितारों की चुप्पी

पर सवाल उठाया था.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeentertainment

‘बुढ़ापा आना…’, कंगना रनौत ने जाहिर की खुशी, बोलीं-राजनीति बुजुर्ग महिलाओं..



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments