नवादा में DJ पर गाना बजाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद 3 सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हैं। घटना कादिरगंज थाना क्षेत्र के देवनपुरा गांव में सोमवार देर रात छठियारी कार्यक्रम के दौरान हुई। मृतक की पहचान भोला मांझी का बेटा संदीप कुमार (25) के रूप में हुई है। हमले में प्रदीप कुमार और सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…. जानकारी के अनुसार, देवनपुरा गांव में एक घर में छठियारी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान भोला मांझी का भगना अपने पांच दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। कार्यक्रम में DJ पर गाना बज रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने के बाद DJ बंद करा दिया गया, लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। ट्रीटमेंट के समय संदीप की मौत बताया जा रहा है कि इसी दौरान तीन भाइयों को निशाना बनाकर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में संदीप कुमार, प्रदीप कुमार और सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस इलाज के दौरान मंगलवार को संदीप कुमार की मौत हो गई। वहीं प्रदीप कुमार और सूरज कुमार का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कादिरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ – DSP पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस विवाद की वजह और चाकूबाजी में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले को लेकर डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
Source link

