Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशभारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने DM का किया स्वागत: खाद्य व्यापारियों...

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने DM का किया स्वागत: खाद्य व्यापारियों की पंजीयन सीमा 1.5 करोड़ रुपये करने पर सरकार को दिया धन्यवाद – Sultanpur News




सुल्तानपुर में बुधवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खाद्य व्यापारियों की पंजीयन सीमा बढ़ाने के निर्णय की सराहना की और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन भेजा। मंडल ने खाद्य पदार्थ व्यापारियों की वार्षिक टर्नओवर पंजीयन सीमा 12 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये किए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक और व्यापारी हितैषी बताया। यह धन्यवाद ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को प्रेषित किया गया। पुराने नियम के तहत, 12 लाख रुपये से अधिक टर्नओवर वाले व्यापारियों को लगभग 2000 रुपये का लाइसेंस अनिवार्य था। नए प्रावधानों के अनुसार, अब 1.5 करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाले व्यापारी मात्र 100 रुपये में पंजीयन करा सकेंगे। इससे प्रदेश के लाखों छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को प्रत्यक्ष आर्थिक एवं प्रशासनिक राहत मिलेगी। जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना की जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे व्यापार संबंधी समस्याओं के व्यावहारिक समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। उन्होंने व्यापारियों से उद्योग-व्यापार से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ जनपद की अन्य समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराने का आग्रह किया। मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी नेडा और अन्य विभागों में कार्यरत रहते हुए भी कई समस्याओं का समाधान कर चुके हैं। त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को कर्मठ अधिकारी बताया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता जयप्रकाश मिश्र, संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव, जिला महामंत्री गजेंद्र बहादुर सिंह, हरिकेश पांडे, नरेंद्र अग्रहरी, अरविन्द गुप्ता, विभव बरनवाल, घनश्याम जायसवाल, सतनारायण मोदनवाल, राजेंद्र कसौधन, मुकेश अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, मोहम्मद सूफियान, नियाज़ राइन, सुशील बरनवाल सहित जनपद की 70 बाजारों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments