Wednesday, April 15, 2026
Homeदेशभारी बारिश का अंदेशा: गुजरात-मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट, दिल्ली में झमाझम...

भारी बारिश का अंदेशा: गुजरात-मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट, दिल्ली में झमाझम बरखा


नई दिल्ली. देश के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अगले कुछ दिनों में इसका प्रभाव और तेज होने जा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 21 जून से 26 जून तक कई राज्यों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. खासतौर पर गुजरात, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका है.

गुजरात और मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है. 21 जून को गुजरात के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी वर्षा (20 सेमी से अधिक) की संभावना जताई गई है. वहीं, 23 जून को मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है. इन इलाकों में सड़कों पर जलभराव, कमजोर संरचनाओं को नुकसान, और भूस्खलन की स्थिति बन सकती है.

उत्तर भारत के लिए भी ऑरेंज अलर्ट
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 21 से 26 जून तक रुक-रुक कर भारी बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश में 22 और 23 जून को अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान है. तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की घटनाएं भी इन क्षेत्रों में देखी जा सकती हैं.

पूर्वोत्तर भारत में लगातार बारिश का दौर
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा और मिजोरम जैसे राज्यों में अगले 7 दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी है. कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है, खासकर असम और मेघालय के नदी क्षेत्रों में.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलेगा
दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले 3-4 दिनों तक मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन बारिश और तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं. 21 जून को आंशिक बादल, शाम को तेज हवाएं और गरज के साथ हल्की बारिश (30-40 किमी/घंटा की रफ्तार) की संभावना है. इसी तरह से 22 और 23 जून को मध्यम से भारी बारिश की संभावना, कुछ इलाकों में तेज गरज के साथ तूफानी हवाएं (50 किमी/घंटा तक) चल सकती हैं. जबकि 24 जून को हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी, दिन के तापमान में गिरावट रहेगी (33–36°C). आईएमडी ने दिल्लीवासियों को सतर्क रहने, बिजली गिरने से बचने, और यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है.

मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी
आईएमडी मे मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में अगले 5 दिनों तक समुद्र में ऊंची लहरें और तूफानी हवाएं चल सकती हैं. मछुआरों को गुजरात, कोंकण, ओडिशा, आंध्र, अंडमान निकोबार और तमिलनाडु तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments