भोजपुर में निर्माण कार्य के दौरान राजमिस्त्री को करंट लग गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान सकड्डी गांव निवासी गोरखा राय के पुत्र रितेश कुमार यादव(34) के तौर पर हुई है। घटना बबुरा थाना क्षेत्र के मझौवां गांव की है।
.
पड़ोसी दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि निर्माणाधीन मकान में पिलर बांधने के दौरान छड़ बिजली के तार के संपर्क में गया। झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।
परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल
पोस्टमार्टम के बाद पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में पत्नी नेहा देवी, तीन पुत्र आशीष, अंकुश, आलोक और एक बेटी मुटुर है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

