Last Updated:
एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के 24 बरस बॉलीवुड एक्टर की छत्रछाया में बिता दिए. उन्हें एक्टिंग डेब्यू से पहले लोग पति के नाम से जानते थे. साल 2022 में एक्टर से तलाक के बाद उनकी जिंदगी ने अलग मोड़ लिया.अब उन्हें लोग उस एक्ट्रेस के तौर पर याद करते हैं, जिनका डेब्यू शो हिट रहा था. वह 49 साल की उम्र में किसी नौजवान हीरोइन की तरह खूबसूरत लगती हैं. फैशन जगत में उनका नाम बड़े अदब से लिया जाता है. वे बॉलीवुड सितारों की स्टाइलिस्ट हैं, उन्हें सजाने-संवारने का काम करती हैं.
नई दिल्ली: सुपरहिट फिल्म से जब एक्टर ने बॉलीवुड में कदम रखा, तब हीरोइन को वह सपने का राजकुमार लगे होंगे. दोनों ने मुलाकात के 3 महीने बाद भागकर शादी कर ली. एक्टर से निकाह के बाद आर्य समाज की रीतियों के अनुसार भी सेरेमनी हुई. मगर वक्त के साथ एक्टर की बॉलीवुड में पकड़ कमजोर होती गई. इधर फ्लॉप एक्टर का टैग मिला, उधर उनकी निजी जिंदगी बिखरने लगी. शादी के 24 साल बिताने के बाद स्टार वाइफ ने तलाक दिया और अपनी जिंदगी की नई जर्नी शुरू की. उम्र के बढ़ने के साथ-साथ उनकी खूबसूरती और निखरकर सामने आई, जो उनके डेब्यू शो में बखूबी बयां हुआ. (फोटो साभार: Instagram@seemakiransajdeh)

फिल्म इंडस्ट्री उन्हें तलाक से पहले ‘खान परिवार’ की बहू के तौर पर पहचानती थीं. सलमान खान-अरबाज खान के छोटे भाई सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीम सजदेह अब एक हीरोइन हैं. सोहेल खान ने 1998 की सुपरहिट फिल्म ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ से डेब्यू किया था. वे फिल्म के डायरेक्टर थे. उसी दौरान उनकी मुलाकात सीमा सजदेह से हुई. मगर अब वह स्टार वाइफ अब एक हीरोइन हैं, जिनका नाम फैशन इंडस्ट्री में भी छाया हुआ है. वे सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं. उनके लग्जरी फैशन ब्रांड का नाम है- सीमा खान काउचर, जिसके जरिये वह भारतीय सितारों को अपनी सेवाएं देती हैं. (फोटो साभार: Instagram@seemakiransajdeh)

सोहेल खान भी भाई सलमान खान के नक्शेकदम पर चले, मगर बतौर एक्टर उनकी शुरुआती फिल्में लगातार फ्लॉप रहीं, जिनमें ‘मैंने दिल तुझको दिया’, ‘डरना मना है’ और ‘आई प्राउड टू बी एन इंडियन’ जैसी फिल्में शामिल हैं. एक्टर के नाम कोई बड़ी हिट नहीं है. सलमान खान जैसे भाई का साथ भी उन्हें उबार नहीं पाया. (फोटो साभार: Instagram@seemakiransajdeh)
Add News18 as
Preferred Source on Google

सोहेल खान ने करियर की शुरुआत फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के डायरेक्शन से की थी. इस फिल्म के साथ-साथ सीमा सजदेह के साथ सोहेल की लव स्टोरी भी शुरू हो गई. कपल ने पहली मुलाकात के तीन महीने बाद भागकर शादी कर ली, मगर शुरू में सुपरहिट लग रही उनकी लव स्टोरी का हश्र सोहेल के करियर की तरह हुआ. (फोटो साभार: Instagram@seemakiransajdeh)

सोहेल खान और सीमा सजदेह दो बेटों निर्वाण और योहान के मम्मी-पापा हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सीमा सजदेह तलाक के बाद विक्रम आहूजा के साथ रिलेशनशिप में आईं. मगर एक्ट्रेस की किस्मत ने तलाक से पहले ही करवट बदल ली थी. दरअसल, साल 2020 में उनका नेटफ्लिक्स शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स’ रिलीज हुआ, जो लोगों के बीच पॉपुलर हुआ. (फोटो साभार: Instagram@seemakiransajdeh)

शो में सीमा सजदेह के किरदार को लोगों ने पसंद किया. शो हिट होने के बाद इसका दूसरा सीजन 2 सितंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ. शो के तीसरे सीजन का टाइटल बदलकर ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ कर दिया गया. शो में सीमा की बिंदास शख्सियत और अंदाज को लोगों ने पसंद किया. उन्होंने महिलाओं की आजादी पर जोर दिया. (फोटो साभार: Instagram@seemakiransajdeh)

8 मार्च 1977 को जन्मी सीमा सजदेह ने दिल्ली से फैशन डिजाइन की पढ़ाई की थी. उन्होंने मुंबई लौटने के बाद फैशन जगत में कदम रखा. सीमा सजदेह की पहचान एक सफल बिजनेसवुमन के तौर पर भी है. उनका ‘सीमा खान काउचर’ नाम का ब्रांड है. (फोटो साभार: Instagram@seemakiransajdeh)

