Friday, May 8, 2026
Homeदेशसुवेंदु दा ने दीदी को दो बार हराया; चुनाव में एक जगह...

सुवेंदु दा ने दीदी को दो बार हराया; चुनाव में एक जगह भी खून नहीं बना- अमित शाह


Bengal New CM LIVE: गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बंगाल के सीएम के रहस्य से पर्दा हटा दिया. उन्होंने सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि बंगाल के अगले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ही होंगे. साथ ही उन्होंने नाम से पहले चले मंथन के बारे में बात करते हुए कहा कि आज भाजपा की ओर से पश्चिम बंगाल विधानसभा सदस्यों की एक मीटिंग रखी गई. उन्होंने कहा कि मुझे और मोहन चरण माझी जी (ओडिशा के सीएम) को पर्यवेक्षक के तौर पर हमें यहां भेजा गया. सभी प्रस्ताव और समर्थन एक ही नाम के मिले हैं, कोई दूसरा नाम नहीं आया है. मैं सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता के रुप में निर्वाचित करता हूं.

पश्चिम बंगाल दशकों तक वामपंथ और फिर तृणमूल कांग्रेस के ‘मां-माटी-मानुष’ के नारे के बीच अपनी जमीन तलाश रही भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार बंगाल के दुर्ग को फतह कर लिया है. प्रचंड बहुमत के साथ मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब सरकार गठन की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है. बंगाल की कमान राज्य के कद्दावर नेता और ‘भूमिपुत्र’ सुवेंदु अधिकारी को मिलना तय माना जा रहा है. भाजपा आलाकमान की ओर से बस इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है. साथ ही खबर ये आ रही है कि भाजपा बंगाल में कोई भी उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) नहीं बनाएगी. पार्टी का यह फैसला साफ तौर पर सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास और राज्य में सत्ता के एक सशक्त केंद्र को स्थापित करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

चुनाव के बाद प्रदेश के कई हिस्‍सों से हिंसक टकराव की घटनाएं सामने आ रही हैं. मुख्‍यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में शामिल बीजेपी के दिग्‍गज नेता सुवेंदु अधिकारी के निकट सहयोगी और पीए चंद्रनाथ रथ की हत्‍या ने माहौल को और गरमा दिया है. इन सबके बीच बंगाल में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है. पश्चिम बंगाल में भाजपा की संभावित पहली सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. पार्टी का नया मंत्रिमंडल अनुभवी नेताओं और राजनीति में नए चेहरों का मिश्रण हो सकता है. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सबसे प्रमुख दावेदारों में माने जा रहे हैं. भाजपा विधायक दल की बैठक शुक्रवार को कोलकाता में होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है. इस अहम बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी करेंगे. चुनाव में जीत के बाद अमित शाह पहली बार बंगाल पहुंच रहे हैं.

अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता पहुंचेंगे और बैठक से पहले राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रारंभिक चर्चा करेंगे. शाम 4 बजे नवनिर्वाचित विधायकों के साथ औपचारिक बैठक होगी, जहां मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व इस बार सरकार और संगठन दोनों में वैचारिक प्रतिबद्धता तथा संगठनात्मक अनुभव को प्राथमिकता देना चाहता है. भाजपा के संभावित मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है. ‘टाइम्‍स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें पहली बार विधायक बनीं रत्ना देबनाथ का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है, जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की पीड़िता की मां हैं. इसके अलावा भारत सेवाश्रम संघ के संत रहे उत्पल महाराज, पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार और पूर्व एनएसजी कमांडो दिपांजन चक्रवर्ती भी मंत्री पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं. भाजपा इन चेहरों के जरिए सामाजिक और भावनात्मक संदेश देने की कोशिश कर सकती है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माणिकतला से विधायक तपस रॉय को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर विचार हो रहा है. वहीं पार्टी महिला नेतृत्व को भी आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है और एक महिला विधायक को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. हालांकि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने स्पष्ट किया कि फिलहाल सभी नाम चर्चा के स्तर पर हैं और अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा. भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच हाल में हुई समन्वय बैठकों में वैचारिक एकरूपता पर विशेष जोर दिया गया है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिन नेताओं का लंबे समय से संघ परिवार से जुड़ाव रहा है, उन्हें सरकार और संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं. भाजपा नेतृत्व का मानना है कि बंगाल जैसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील राज्य में मजबूत वैचारिक आधार और जमीनी संगठन दोनों की जरूरत होगी.

Bengal New Mukhyamantri LIVE: राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेंगे सुवेंदु अधिकारी

Bengal New Mukhyamantri LIVE: बंगाल के नए सीएम सुवेंदु अधिकारी लाइव: पश्चिम बंगाल विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी राजभवन पहुंचने वाले हैं. राज्यपाल आर.एन. रवि से मिलकर पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. बताते चलें कि नई सरकार का शपथ ग्रहण शनिवार को नई सरकार का कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण होगा.

Bengal New Mukhyamantri LIVE: मुख्यमंत्री के लिए चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने किसका शुक्रिया अदा किया?

Bengal New Mukhyamantri LIVE: पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता और होने वाले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा करता हूं. प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से मुझे लेजिस्लेटिव पार्टी का नेता चुना गया है. मुझे सभी एमएलए का सपोर्ट मिला है. भाजपा में लोकतंत्र है. हम चुनाव के दौरान संगठन और जनता के लिए भाजपा के किए गए वादे को पूरा करेंगे.’

Bengal New CM LIVE: सुवेंदु अधिकारी के गांव में जश्न का माहौल

Bengal New CM LIVE: बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद जश्न का माहौल है. ये जश्न और भी बड़ा हो गया जब बंगाल के ‘भूमिपुत्र’ से जाने जाने वाले सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री चुना गया. मुख्यमंत्री चुने जाने की वजह से पूर्व मिदनापुर के कोंटाई में सुवेंदु अधिकारी के घर के पास जश्न मनाया जा रहा है. एक बार फिर से बताते चलें कि उन्हें पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है. अब वे राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने वाले हैं.

Bengal New CM LIVE: बंगाल शपथ ग्रहण में राजनीतिक हिंसा के पीड़ितों को मिलेगा विशेष स्थान

Bengal New CM Suvendu Adhikari LIVE: पश्चिम बंगाल में नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह केवल सत्ता के हस्तांतरण का गवाह नहीं बनेगा, बल्कि उन परिवारों के प्रति संवेदना और सम्मान का प्रतीक भी होगा जिन्होंने बीते वर्षों में राजनीतिक संघर्ष में अपने अपनों को खोया है. सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ के दौरान, ममता बनर्जी सरकार के कार्यकाल में हुई राजनीतिक हिंसा के पीड़ितों के लिए एक अलग और विशेष मंच तैयार किया जाएगा. भाजपा नेतृत्व ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि इन पीड़ित परिवारों को समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा. पार्टी का यह कदम न केवल एक भावुक संदेश है, बल्कि यह साफ जाहिर करता है कि नई सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था की बहाली और ‘न्याय’ को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता पर रख रही है.

Bengal New CM LIVE: कांग्रेस वोट चोरी पर रोना बंद करे, अमित शाह ने गिनवा दिए कारण

Bengal New CM Suvendu Adhikari LIVE:  अमित शाह ने कहा कि मैं आज कांग्रेस पार्टी को कहने आया हूं कि हम तो 2014 से शासन में आए हैं. तमिलनाडु में 1967 से अब तक कोई सीएम नहीं बन पाया. ये सभी वोट चोरी थी क्या? पश्चिम बंगाल में 49 साल से आपका सीएम नहीं बना है. वो सभी वोट चोरी थी क्या? सिक्किम में 42 साल से आपका सीएम नहीं बना है. बिहार में 36 साल से नहीं बना है. गुजरात में 30 साल से नहीं बना है. उड़ीसा में 26 साल से नहीं बना है. नागालैंड में 23 साल से नहीं बना है. महाराष्ट्र में 12 साल से नहीं बना है. अगर ये सभी वोट चोरी है, तो वोट चोरी करने वाले तो आपके साथ बैठे हैं. आज सारे इंडिया अलायंस के सदस्य बने हैं. मैं तो मानता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी हार के लिए आत्मचिंतन करने की जरूरत है.

Bengal New CM LIVE: कभी ईवीएम, कभी वोट चोरी, कभी मतदाता सूची, कभी एसआईआर, कांग्रेस हार पर आत्ममंथन करे- अमित शाह

Bengal New CM Suvendu Adhikari LIVE: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा, ‘मैं कांग्रेस पार्टी की भी बात करना चाहता हूं. कई साल से कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं जीतती. कई जगहों पर और अभी-अभी उनको मालूम पड़ गया है कि चुनाव जीतना तो अब असंभव है. तो चुनाव की प्रक्रिया को बदनाम करो. कांग्रेस के प्रमुख नेता विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी ने अपनी हार को छिपाने के लिए कभी ईवीएम, कभी वोट चोरी, कभी मतदाता सूची, कभी एसआईआर पर कीचड़ उछालने का प्रयास कर रही है मगर मैं आज कांग्रेस पार्टी को कहने आया हूं कि हम तो 14 से आए हैं. मैं तो मानता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी हार के लिए आत्मचिंतन करने की जरूरत है.’

Bengal New CM LIVE: ममता दीदी को सुवेंदु दा ने दो बार हराया, भवानीपुर की जनता को धन्यवाद- अमित शाह

Bengal New CM LIVE:  दीदी को सुवेंदु अधिकारी ने घर पर हराया है. शुभेंदु दा ने बीते चुनाव में दीदी को नंदीग्राम में हराया. मैं दीदी का एक इंटरव्यू देखा था. वो कहती थी मैं इनके घर में लड़ने के लिए चली गई. दीदी, इस बार तो शुभेंदु दा ने आपके घर में आकर हराया. सुवेंदु अधिकारी ने ममता दीदी को दो बार हराया. इसके लिए मैं भवानीपुर की जनता का भी बहुत बहुत हृदय पूर्वक धन्यवाद करना चाहता हूं.

Bengal New CM LIVE: अब घुसपैठ नहीं होगा पर क्यों? अमित शाह ने बताया

Bengal New CM LIVE: अमित शाह ने शुक्रवार को बंगाल विधायक दल के बैठक के बाद घुसपैठ और गौतस्करी को लेकर सख्त शब्दों में कहा. आज त्रिपुरा में हमारी सरकार है, असम में हमारी सरकार है और बंगाल में भी अब हमारी सरकार है. अमित शाह ने कहा कि घुसपैठ और गौतस्करी अब असंभव होने वाली है.

Bengal New CM LIVE: अमित शाह ने कवि गुरु रवींद्र नाथ टैगोर को याद किया, कहा- चित्त जेथा भयशून्य, उच्च जेथा शिर

Bengal New CM LIVE: अमित शाह ने अपने संबोधन में कवि गुरु रवींद्र नाथ टौगोर को याद किया. उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा की जीत के बाद हमें कवि गुरु की ये पंक्तियां सच होती हुई दिखाई पड़ रही है:-

  • ‘चित्त जेथा भयशून्य, उच्च जेथा शिर – जहां मन भय मुक्त हो और सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है’ ऐसे बंगाल का रास्ता आज प्रशस्त हो चुका है.

Bengal New CM LIVE: पूरा प्रयास करेंगे कि आपके विश्वास को तनिक भी ठेस ना पहुंचे- अमित शाह

Bengal New CM Suvendu Adhikari LIVE: अमित शाह ने मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के बाद वहां मौजूद तमाम भाजपा विधायकों और नेताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ‘इतना बड़ा विधायक दल भारतीय जनता पार्टी का आज हमारा है. वह सभी नवनिर्वाचित विधायकों को मेरा प्रणाम जाऊंगा. मित्रों सबसे पहले मैं दो हाथ जोड़कर बहुत जिम्मेदारी के साथ बंगाल की जनता को कोटि कोटि धन्यवाद करना चाहता हूं. जिस प्रकार का माहौल कम्युनिस्टों के समय से यहां पर बनाया जाता था ममता जी ने इसको और गहरे तरीके से भय में परिवर्तित किया. वहां मत की अभिव्यक्ति लगभग असंभव थी. सैकड़ों उदाहरण हमारे सामने हैं. उस क्रूरता के बीच में भारतीय जनता पार्टी और हमारे नेता नरेंद्र मोदी पर भरोसा करकर बंगाल की जनता ने जो प्रचंड विजय हमें दी है इसके लिए मैं बहुत बहुत धन्यवाद. मैं पार्टी की ओर से यह भी कहना चाहता हूं कि बंगाल की जनता ने हमसे जो अपेक्षाएं रखी है जिस आशा से जो बड़ा मैंडेट दिया है. हम पूरा प्रयास करेंगे कि आपके विश्वास को तनिक भी ठेस ना पहुंचे इसमें कही कमी ना रहे. हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि हर नई सुनार बांगला के लक्ष्य को लेकर हम चले और बंगाल की जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करें.’

Bengal New CM LIVE: मैं सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता के रुप में निर्वाचित करता हूं- अमित शाह

Bengal New CM LIVE: सुवेंदु के नाम का ऐलान करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज भाजपा की ओर से पश्चिम बंगाल विधानसभा सदस्यों की एक मीटिंग रखी गई. उन्होंने कहा कि मुझे और मोहन चरण माझी जी (ओडिशा के सीएम) को पर्यवेक्षक के तौर पर हमें यहां भेजा गया. सभी प्रस्ताव और समर्थन एक ही नाम के मिले हैं, कोई दूसरा नाम नहीं आया है. मैं सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता के रुप में निर्वाचित करता हूं.

Bengal New CM LIVE: सुवेंदु अधिकारी ही होंगे बंगाल के नए सीएम- अमित शाह

Bengal New CM LIVE: गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सारे सस्पेंस से पर्दा हटाते हुए पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री ऐलान किया. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि  बंगाल का अगला मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ही होंगे.

Bengal New CM LIVE: सुवेंदु के नाम पर मुहर; अब बंगाल में शुरु होगा ‘दादा’ राज

बंगाल में नया मुख्‍यमंत्री लाइव: शुक्रवार का दिन बंगाल के लिए ऐतिहासिक रहा. बीते चुनाव में पश्चिम बंगाल में दीदी का 15 साल का राज खत्म हो गया है और एक नया ऐतिहासिक चैप्टर शुरु हुआ. अब बंगाल में ‘दादा’ का राज शुरु होगा. शुक्रवार सुबह से ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नामों पर लगातार मंथन चल रहा था. गृहमंत्री अमित शाह भी कोलकाता में मौजूद थे. उनकी मौजूदगी में बंगाल भाजपा के विधायक दल की बैठक आयोजित की गई. इसमें सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया.

Bengal New CM LIVE: भाजपा विधायक दल की बैठक पहुंचे अमित शाह, सुवेंदु के नाम का होगा औपचारिक ऐलान

Bengal New CM LIVE:  गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल की बैठक के निकल गए हैं. उनके साथ पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीमित भट्टाचार्य भी हैं. ताजा अपडेट के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी भी विधायक दल की बैठक के लिए पहुंच चुके हैं. इसी बैठक में उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगना है.

Bengal New CM LIVE: ये जीत बंगाल के हर व्यक्ति की जीत है- निसिथ प्रमाणिक

Bengal New CM LIVE: माथाभांगा से भाजपा के विजयी उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने कहा,’ये जीत बंगाल के हर व्यक्ति की जीत है जिन्होंने बंगाल में परिवर्तन का सपना देखा और बंगाल में कानून व्यवस्था का सपना देखा और बंगाल की गरिमा जो 15 साल में खो गई थी उसको पुन: प्रतिष्ठा करने का सपना देखा। आज हम सभी लोगों को धन्यवाद करते हैं जिन्होंने भाजपा को आर्शीवाद दिया….’

Bengal New CM LIVE: सुवेंदु अधिकारी ही होंगे बंगाल के नए डिप्टी सीएम

Bengal New CM LIVE: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग चुका है. सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान हो चुका है. साथ ही खबर आ रही है कि बंगाल में कोई भी डिप्टी सीएम नहीं बनाया जाएगा.

Bengal New CM LIVE: ‘अभया को मिलेगा न्याय’, भावुक होकर बोलीं मां- ‘मेरी बेटी मुझे देख रही है’; पीएम मोदी और जनता का जताया आभार

बंगाल में नया मुख्‍यमंत्री लाइव: पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित अभया केस में न्याय की उम्मीद लगाए बैठी उसकी मां रत्ना ने News18 India से खास बातचीत में एक बेहद भावुक और प्रेरक संदेश दिया है. उन्होंने दृढ़ता के साथ कहा कि उनकी बेटी को न्याय जरूर मिलेगा और वह व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगी कि बंगाल में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित रहें. इस न्याय की लड़ाई का पूरा श्रेय उन्होंने आम जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि ‘मोदी जी’ और लोगों के अटूट समर्थन ने उन्हें टूटने नहीं दिया. अपनी बेटी को याद कर भावुक रत्ना ने कहा, ‘मुझे पता है कि मेरी बेटी ऊपर से यह सब देख रही है.’ उन्होंने शांति की अपील करते हुए कहा कि उनकी दिली इच्छा है कि अंततः बंगाल की जीत हो और राज्य में फिर से अमन-चैन और सुरक्षा का माहौल कायम हो सके.

Bengal New CM LIVE: भाजपा के इन विधायकों के मंत्री बनने पर चर्चा तेज

बंगाल में नया मुख्‍यमंत्री लाइव: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव की दौर से गुजर रही है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को हरा कर प्रचंड बहुमत के साथ पहली बार सत्ता में आई है. अब सरकार बनाने की कायवाद शुरू हो गई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोलकत्ता में मौजूद हैं. वहां वे खुद नई सरकार के गठन की तैयारियों में जुटे हैं. सीएम पद का चेहरा लगभग साफ है. दो डिप्टी सीएम बनाने की खबरें चल रही हैं, जिसमें एक महिला हो सकती हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों पोस्ट के अलावे कुछ मंत्रियों के नाम को लेकर भी चर्चे चल रहे हैं. ये नाम इस प्रकार से हैं-

  1. शंकर घोष
  2. रितेश तिवारी
  3. अशोक डिंडा
  4. अजीत कुमार जाना
  5. सौरभ सिकधर
  6. शरद दत्त मुखोपाध्याय
  7. रत्ना देबनाथ
  8. राजेश महतो
  9. स्वप्नदास गुप्ता
  10. उमेश राय
  11. तापस रॉय

Bengal New CM Live: अमित शाह से मिले बिप्लब देव, बैठक के लिए पहुंचे सुकांतो मजूमदार

बंगाल में नया मुख्‍यमंत्री लाइव: बिप्लब देव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बैठक से बाहर निकल गए हैं. वहीं सुकांतो मजूमदार भी बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं, जहां अमित शाह पहले से मौजूद हैं. इस बीच पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने की तैयारी में है. चुनाव नतीजों के बाद राज्य के कई हिस्सों से हिंसक झड़पों की खबरें सामने आई हैं, जबकि मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या ने राज्य का राजनीतिक माहौल और गर्मा दिया है.

Bengal New CM Live: बंगाल में बैठकों और मुलाकात का दौर शुरू, अमित शाह ले रहे फीडबैक, डिप्‍टी सीएम की रेस में ये 4 नाम

बंगाल में नया मुख्‍यमंत्री लाइव: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. कोलकाता में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी नेताओं के साथ अहम बैठक जारी है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने जीतकर आए सभी बीजेपी विधायकों से फीडबैक ले लिया है और उनके द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है. विधायकों ने मुख्यमंत्री चेहरे के चयन का फैसला पूरी तरह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ दिया है. सूत्र यह भी बता रहे हैं कि राज्य में दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं, जिनमें एक महिला चेहरा शामिल होने की संभावना है. डिप्‍टी सीएम की रेस में ये नाम आगे हैं -:

दिलीप घोष
राहुल सिन्हा
निशिथ प्रमाणिक
अग्निमित्रा पॉल



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments