इरफान खान पठान | महोबा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में एक किशोरी से सरेराह छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह घटना पनवाड़ी कस्बा क्षेत्र की है। किशोरी सोमवार को बाजार में फल लेने गई थी। तभी एक युवक ने उसका रास्ता रोककर हाथ पकड़ लिया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास भीड़ जमा हो गई।

परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया गया है कि आरोपी युवक पहले भी किशोरी को आते-जाते परेशान करता था।
इस मामले पर एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि एक युवक द्वारा लड़की को परेशान करने और छेड़खानी की घटना सामने आई थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

