मिर्जापुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के दो अलग-अलग मामलों में कोतवाली देहात और कोतवाली शहर पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पहला मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का है। 16 जुलाई 2026 को एक युवती ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर बहला-फुसलाकर भगाने, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
बुधवार को उप निरीक्षक सुरेश सिंह टीम के साथ मामले की विवेचना कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संजय कुमार बिंद पुत्र अभिमन्यु बिंद निवासी मसारी, थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। बेटी से दुष्कर्म के मामले में दूसरा आरोपी पकड़ा दूसरा मामला कोतवाली शहर क्षेत्र का है। 20 जून को एक महिला ने तहरीर देकर अपनी बेटी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। बुधवार को उप निरीक्षक संजय सिंह और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त किशन बिंद पुत्र झल्लूराम बिंद निवासी मोहनपुर भौरहा, थाना पड़री को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Source link
मिर्जापुर में दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार: देहात और शहर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों को जेल भेजा – Mirzapur News
RELATED ARTICLES

