Tuesday, May 26, 2026
Homeदेशमेरी बेटी का दोस्त उसे छोड़कर भाग गया... पीड़िता के पिता ने...

मेरी बेटी का दोस्त उसे छोड़कर भाग गया… पीड़िता के पिता ने बताई सारी घटना, डिनर के लिए गई थी कॉलेज से बाहर


Last Updated:

Durgapur Gang Rape Case: दुर्गापुर के निजी मेडिकल कॉलेज के बाहर ओडिशा की छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार हुआ. पुलिस ने एक सहयोगी को हिरासत में लिया और जांच शुरू की है.

ख़बरें फटाफट

पिता ने बताया कि उनकी बेटी दोस्त के साथ डिनर करने गई थी. (एएनआई)

कोलकाता. पुलिस ने दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के बाहर कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा के एक सहयोगी को हिरासत में लिया है. ओडिशा की मेडिकल की छात्रा के साथ पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार की घटना सामने आई है. छात्रा के परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात दुर्गापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर हुई. उन्होंने बताया कि द्वितीय वर्ष की छात्रा अपने एक दोस्त के साथ डिनर के लिए बाहर गई थी.

पीड़िता के पिता ने कहा, “शुक्रवार रात 10 बजे उसकी सहेली ने हमें फ़ोन करके बताया कि आपकी बेटी के साथ बलात्कार हुआ है. हम जलेश्वर में रहते हैं. मेरी बेटी यहां पढ़ती थी. कल उसकी एक सहपाठी उसे खाने के बहाने बाहर ले गई, लेकिन जब दो-तीन और आदमी आए, तो वह उसे छोड़कर भाग गया. उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया… यह घटना रात 8 से 9 बजे के बीच हुई. हॉस्टल बहुत दूर था, और वह यहां खाना खाने आई थी. सुरक्षा के इंतज़ाम पर्याप्त नहीं हैं… इतनी गंभीर घटना हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. यहां कोई व्यवस्था नहीं है, कोई प्रतिक्रिया नहीं है…”

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली मेडिकल छात्रा का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा, ‘छात्रा के परिजन की शिकायत के आधार पर हमने जांच शुरू कर दी है.’ पत्रकारों से बातचीत में छात्रा के माता-पिता ने कहा कि वे अपनी बेटी के दोस्तों का फोन आने के बाद शनिवार सुबह दुर्गापुर पहुंचे.

छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे उसकी बेटी के साथ ‘सामूहिक बलात्कार’ किया गया, उस वक्त वह अपने एक दोस्त के साथ डिनर के लिए कॉलेज कैम्पस से बाहर गई थी. छात्रा के पिता ने कहा, ‘हमें उसके दोस्तों का फोन आया जिससे घटना की जानकारी मिली. हम आज सुबह यहां आए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मैंने सुना था कि कॉलेज में अच्छी पढ़ाई होती है इसलिए हमने अपनी बेटी को यहां मेडिकल की पढ़ाई के लिए भेजा था.’

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

मेरी बेटी का दोस्त उसे छोड़कर भाग गया फिर… पीड़िता के पिता ने बताई सारी घटना



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments