Saturday, June 13, 2026
Homeदेशराजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम का 'लव गैंग' सलाखों के पीछे, सामने...

राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम का ‘लव गैंग’ सलाखों के पीछे, सामने आई पहली तस्वीर


Last Updated:

Raja Raghuwanshi Murder Case Update: शिलांग पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी 5 आरोपियों (सोनम सहित) को अलग-अलग सेल में रखा है. अदालत ने सभी को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है. सोनम के कथित प्रेमी राज कु…और पढ़ें

राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम और अन्य आरोपियों को शिलांग पुलिस स्टेशन की अलग-अलग सेल में रखा गया.

हाइलाइट्स

  • सोनम और चार साथी राजा रघुवंशी हत्या मामले में गिरफ्तार.
  • सभी आरोपियों को शिलांग पुलिस थाने में अलग-अलग सेल में रखा गया.
  • सोनम के प्रेमी समेत सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ जारी.

नई दिल्ली: मेघालय में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड ने अब एक खौफनाक मोड़ ले लिया है. इस सनसनीखेज केस में गिरफ्तार की गई राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके चार साथियों की पहली झलक सामने आई है. सभी को शिलांग के सदर पुलिस थाने की अलग-अलग सेल में रखा गया है. शिलांग जिला एवं सत्र न्यायालय ने सभी को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि सोनम के कथित प्रेमी राज सिंह कुशवाह (21) और आकाश राजपूत (19) को एक ही कोठरी में रखा गया है, जबकि विशाल सिंह चौहान (22) और आनंद सिंह कुर्मी (23) को दूसरी कोठरी में बंद किया गया है. सभी पर आरोप है कि इन्होंने मिलकर सोनम के पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम तक पहुंचाया.

CCTV की निगरानी, हर हरकत पर नज़र

थाने में आरोपियों के व्यवहार पर बारीकी से नजर रखने के लिए हर सेल में CCTV कैमरे लगाए गए हैं. पुलिस किसी भी तरह की संभावित गड़बड़ी से पहले ही सतर्क है. अदालत में पेशी से पहले और बाद में सोनम बेहद शांत नजर आई. पुलिस के मुताबिक उसे खाना परोसा गया, जिसे उसने चुपचाप खा भी लिया. लेकिन इस खामोशी के पीछे क्या साजिशें छिपी हैं, इसकी जांच अब तेजी से शुरू हो चुकी है.

‘ऑपरेशन हनीमून’ के पीछे छिपा कत्ल का प्लान

ये केस सिर्फ एक घरेलू विवाद नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित मर्डर ऑपरेशन बन चुका है. 2 जून को राजा रघुवंशी का शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के वेई सवाडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक गहरी खाई से बरामद किया गया था. इस शव की पहचान होते ही पूरा मामला बुरी तरह उलझ गया. इसके बाद मेघालय पुलिस ने ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम से एक विशेष जांच अभियान शुरू किया और मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में एक साथ टीमें भेजीं.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments