Tuesday, May 26, 2026
Homeबॉलीवुडराज कपूर की चहीती हीरोइन, किसिंग सीन करने से किया इनकार, ले...

राज कपूर की चहीती हीरोइन, किसिंग सीन करने से किया इनकार, ले उड़ी बेस्ट एक्टर का अवॉड, हाथ मलते रह गए थे ऋषि कपूर


Last Updated:

साल 1982 में एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसने तहलका मचा दिया था. फिल्म में राज कपूर एक किसिंग सीन रखना चाहते थे. लेकिन एक्ट्रेस ने राज कपूर को साफ इनकार कर दिया था. फिल्म में ऋषि कपूर के होते हुए भी ये बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड ले उड़ी थी.

नई दिल्ली. राज कपूर की फिल्में बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख देती थीं. बोल्ड सीन तो उनकी फिल्मों की खासियत होते थे. वह एक्ट्रेसेस को जिस तरह पेश करते थे, तहलका मच जाता था. लेकिन 17 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस ने राज कपूर को किसिंग सीन करने से इनकार कर दिया था.

prem rog

साल 1982 में राज कपूर की धुंआ उड़ाने वाली उस फिल्म का नाम है, प्रेम रोग.ये राज कपूर की एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें 1 भी बोल्ड सीन नहीं था. राज कपूर ने कोशिश भी की, लेकिन पद्मिनी कोल्हापुरे ने उन सींस को करने से इनकार कर दिया था.

साल 1982 में पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस फिल्म में एक ऐसी विधवा लड़की का रोल निभाया था, जो बहुत छोटी उम्र में ही अकेली हो जाती है. शादी के अगले दिन ही पति की मौत हो जाती है. इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस ने इस किरदार से खूब वाहवाही लूटी थी.

Rishi kapoor, Rishi kapoor and Shammi kapoor Film prem rog, prem rog actress padmini kolhapure, 1982 Bluckbuster Film prem rog, when padmini kolhapure fell into fire during prem rog Shooting, raza murad risked his life to save padmini kolhapure, ऋषि कपूर, शम्मी कपूर, रजा मुराद, पद्मिनी कोल्हापुरे

ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया था. प्रेम रोग भी उनकी शानदार फिल्मों में से ही एक है. फिल्म के गाने तो आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं.

प्रेम रोग भी ऋषि कपूर के पिता राज कपूर ने ही बनाई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में 17 साल की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ऋषि कपूर के साथ बतौर हीरोइन नजर आई थीं. इस फिल्म का एक ऐसा सीन था जिसमें राज कपूर ने अपने बेटे को असल में थप्पड़ पड़वाए थे.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि राज अंकल ने एक सीन को परफेक्ट बनाने के लिए मुझसे खूब रीटेक कराए और मैंने उस वक्त ऋषि कपूर को 7-8 थप्पड़ मारे थे.

Rishi kapoor, Rishi kapoor and Shammi kapoor Film prem rog, prem rog actress padmini kolhapure, 1982 Bluckbuster Film prem rog, when padmini kolhapure fell into fire during prem rog Shooting, raza murad risked his life to save padmini kolhapure, ऋषि कपूर, शम्मी कपूर, रजा मुराद, पद्मिनी कोल्हापुरे

लेकिन मेरे लिए ये सब करना आसान नहीं था. फिल्म में राज अंकल ये भी चाहते थे कि एक किसिंग सीन रखा जाए. लेकिन मैंने उन्हें साफ इनकार कर दिया था.

बता दें कि प्रेम रोग में पद्मिनी कोल्हापुरे की एक्टिंग के लोग मुरीद हो गए थे. फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया था. महज 17 साल की उम्र में वह बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड ले उड़ी थी, वो भी ऋषि कपूर जैसे सुपरस्टार के होते हुए. फिल्म के लिए डायरेक्टर राज कपूर ने बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एडिटर का अवॉर्ड भी जीता था.

homeentertainment

राज कपूर की चहीती हीरोइन, किसिंग सीन करने से किया था इनकार



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments