Saturday, July 11, 2026
Homeराज्यराजस्तानरोडवेज कंडक्टर ने छात्र की कॉलर पकड़ी, गर्दन दबाई, VIDEO: प्रबंधक...

रोडवेज कंडक्टर ने छात्र की कॉलर पकड़ी, गर्दन दबाई, VIDEO: प्रबंधक बोले- मामले में समझाइश हो गई; परीक्षार्थी ने कहा- मैंने पुलिस में शिकायत दी है – Barmer News




बाड़मेर बस स्टैंड पर सेकेंड ग्रेड परीक्षार्थी और कंडक्टर के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। कंडक्टर के कॉलर पकड़ने पर परीक्षार्थी ने भी उसकी कॉलर पकड़ ली। इसके बाद कंडक्टर युवक का गला दबाकर उसे रोडवेज ऑफिस में ले गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच हाथापाई होते दिखाई दे रही हैं। घटना बाड़मेर शहर के वृद्धिचंद केंद्रीय बस स्टैंड आज दोपहर करीब 3 बजे हुई। रोडवेज प्रबंधक ओमप्रकाश पूनिया का कहना है- लाइन के बीच में आ जाने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। स्टाफ और पुलिस ने मामला शांत करवाकर परीक्षार्थी को बस में बैठाकर जोधपुर रवाना कर दिया है। जबकि पीड़ित छात्र सोहनलाल(26) ने बताया कि मैंने पुलिस के 112 नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाई हैं। परीक्षार्थी का कॉलर पकड़ा, गला दबाते हुए साइड ले गया कंडक्टर
जानकारी के अनुसार, प्रदेशभर में कल(12 जुलाई) से ग्रेड सेकेंड टीचर भर्ती परीक्षा की शुरुआत होगी। ऐसे में परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष बसें चलाई जा रही हैं। परीक्षार्थी बसों में चढ़ने के लिए लाइनों में लगे हैं। इसी दौरान जोधपुर परीक्षा केंद्र जाने वाला परीक्षार्थी भी बाड़मेर शहर के वृद्धिचंद केंद्रीय बस स्टैंड पर पहुंचा था। इस दौरान परीक्षार्थी और कंडक्टर के बीच बहस हो गई। आवेश में आए कंडक्टर फिरोज खान ने परीक्षार्थी का कॉलर पकड़ लिया और उसका गला दबाते हुए उसे रोडवेज की टिकट खिड़की की तरफ ले गया। रोडवेज के अफसर बोले- मामला शांत करवा दिया था
रोडवेज प्रबंधक ओमप्रकाश पूनिया ने बताया- परीक्षार्थियों की लाइन के बीच में यह अभ्यर्थी आ गया था, इसी कारण दोनों में कहासुनी हो गई थी। पुलिस और स्टाफ ने समझाइश कर मामला शांत करवा दिया था। इसके बाद परीक्षार्थी को बस में बैठाकर उसके परीक्षा केंद्र जोधपुर के लिए रवाना कर दिया था। हालांकि कोतवाली थाने के एसआई गोविंदराम ने बताया- सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित रिपोर्ट नहीं दी गई है। बता दें कि आरपीएससी (RPSC) सेकंड ग्रेड (सीनियर टीचर) परीक्षा 2026 का आयोजन 12 से 18 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है, इसके लिए परीक्षार्थी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचे थे। परीक्षार्थी ने कहा- मैंने पुलिस के 112 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई हैं
सोहनलाल(26) ने बताया- मैं मेरी बहन के पास जा रहा था। उनको कह रहा था कि इस बस में नहीं चलकर पीछे वाली बस में चलेंगे। लेकिन कंडक्टर ने हमें बीच में ही रोक दिया। फिरोज खान, मनीराम समेत तीन जनों ने मेरे साथ मारपीट की। मैंने पुलिस के 112 नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाई हैं। मैं साढ़े 3 बजे वाली बस जोधपुर एग्जाम देने के लिए रवाना हो गया। 37 सेकंड का वीडियो आया सामने
दोनों के बीच हुई बहस और हाथापाई का 37 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कंडक्टर परीक्षार्थी के पास पहुंचकर उसका कॉलर पकड़ता है, जिसके जवाब में परीक्षार्थी भी कंडक्टर का कॉलर पकड़ लेता है। दोनों के बीच कुछ सेकंड तक खींचतान होती है, फिर कंडक्टर परीक्षार्थी की गर्दन दबाकर उसे टिकट खिड़की वाले ऑफिस की तरफ ले जाता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments