Saturday, July 18, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ में झोलाछाप के इलाज से मासूम की मौत: बुखार की...

लखनऊ में झोलाछाप के इलाज से मासूम की मौत: बुखार की शिकायत पर मेडिकल स्टोर ले गए थे परिजन, इंजेक्शन लगते ही अचानक बिगड़ी तबीयत – Lucknow News




लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित पुराना दाऊदनगर निवासी छह साल की मासूम सौम्या विश्वकर्मा की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि इलाके के झोलाछाप डॉक्टर की दवा से बच्ची की हालत बिगड़ी थी। नाराज परिवारीजनों ने क्लीनिक के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। ये था पूरा मामला
पुराना दाऊदनगर निवासी अनूप विश्वकर्मा पुताई मजदूर है। जबकि पत्नी गुड़िया गृहणी हैं। 10 साल का बेटा शिवम कक्षा छह का छात्र है। मामा कौशल ने बताया भांजी सौम्या को बीते कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। सोमवार सुबह बुखार तेज हो गया। मां गुड़िया बच्ची को लेकर घर के नजदीक मेडिकल स्टोर पहुंची। मेडिकल स्टोर का संचालन खुद को डॉक्टर बताता था। उसने बच्ची की सेहत की जांच की। एक इंजेक्शन लगाया। तीन खुराक दवा दी। फीस के नाम पर 100 रुपये वसूले। शरीर पड़ गया था नीला
घर पहुंचने के बाद मां ने बेटी को एक खुराक दवा खिलाई। कुछ समय बाद बेटी की तबीयत बिगड़ने लगी। उसका शरीर नीला पड़ने लगा। शरीर पर चक्कते पड़ने लगे। पेट में भीषण दर्द होने लगा। आनन-फानन परिवारीजन बच्चे को लेकर दूसरे अस्पताल पहुंचे। जहां कुछ देर बाद सौम्या की मौत हो गई। क्लीनिक बंद कर फरार हुआ झोलाछाप
पिता ने मेडिकल स्टोर संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि झोलाछाप के गलत इलाज से बेटी की सांसें थमी। नाराज परिवारीजन शव लेकर मेडिकल स्टोर पहुंचे। हंगामा शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख झोलाछाप मेडिकल स्टोर बंद कर फरार हो गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिवारीजनों को समझाया। इंसाफ का भरोसा दिलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों का आरोप है कि झोलाछाप हर प्रकार की बीमारी का इलाज करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि झोलाछाप मेडिकल स्टोर का संचालन करता था। उसमें मरीजों को इलाज मुहैया कराता था। स्टोर में बैठने के दौरान झोलाछाप के गले में हमेशा आला पड़ा रहता था। ताकि लोग उसे डॉक्टर समझे। इलाज कराएं। वह सभी को हमेशा खुद को डॉक्टर बताता था। डिग्री पूछने पर चुप्पी साध लेता था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments