लखीमपुर खीरी के मोहमदी क्षेत्र के पिपरिया स्थित सरदार पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मौजूद लोग सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग करने वाला आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। 3 तस्वीरें… फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इसके लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने शादी समारोह में हुई इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
Source link
लखीमपुर-खीरी में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग: बारातियों में मची अफरा-तफरी, आरोपी युवक गिरफ्तार, केस दर्ज – Lakhimpur-Kheri News
RELATED ARTICLES

