कोटा के इटावा थाना क्षेत्र में दौलतपुरा गांव के युवक की मौत के मामले मे सनसनीखेज खुलासा हुआ है। लड़का पसंद नहीं होने पर युवती ने शादी के आठ दिन पहले मंगेतर के पैर तोड़ने के लिए 10 हजार रुपए में सुपारी दी। बदमाशों ने उसे इतना पीटा कि वह मर गया। युवती उससे शादी नहीं करना चाहती थी, उसने सोचा कि मंगेतर के पैर टूटने से शादी टल जाएगी। बदमाशों के हमले के दौरान युवक गंभीर घायल हो गया और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। इस षड्यंत्र में उसने बाकायदा अपने छोटे भाई को भी शामिल किया। छोटे भाई के साथ मंगेतर को गौणदी से जलेश्वर महादेव मंदिर से जल लाने को कहा। जलेश्वर महादेव मंदिर से लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर हमला कर दिया। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि मृतक के परिजनों ने भी युवती और उसके नाबालिग भाई पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकुट गोचर को डिटेन किया है, जबकि बाकी दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मुकुट के पैर में भी गंभीर कट है। इससे उसकी नस कट गई। अभी पुलिस निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। दरअसल दौलतपुरा निवासी धर्मेंद्र की शादी मुंगेना निवासी जोधराज सेन की बेटी से तय हुई थी। शादी की तैयारियां हो चुकी थीं। 27 अप्रैल को लग्न और एक मई को शादी होना था। युवती ने 22 अप्रैल को धर्मेंद्र को फोन करके कपड़े और गहने खरीदने के लिए बुलाया। खरीदारी के बाद जब धर्मेंद्र अपने होने वाले साले के साथ जलेश्वर महादेव के दर्शन कर वापस गांव लौट रहा था। तभी गौणदी और गणेशगंज के बीच मुकुट गोचर निवासी नोनेरा और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर घायल धर्मेंद्र को कोटा रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस पूछताछ में हत्या की कहानी सामने आई। मुकुट ने बताया कि युवती ने उसे धर्मेंद्र के पैर तोड़ने की सुपारी दी थी। कहा था कि दूल्हा यहां आएगा। अकेले में पकड़कर उसके पैर तोड़ देना। जिससे वह 1 मई को शादी लायक नहीं बचे। इसके बदले वह उसे 10 हजार रुपए देगी। मुकुट ने दो साथियों के साथ मिलकर धर्मेंद्र पर हमला किया। हमले में उसके पैर में भी गंभीर चोट लगी है। पुलिस की पूछताछ में युवती ने भी यही कहानी बताई है। पुलिस सभी तथ्यों को जोड़कर आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस हत्या का कारण जानने में जुटी है। पुलिस इसमें शामिल सभी लोगों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक युवती ने इटावा के बदमाश मुकुट को सुपारी दी थी। तीन बदमाशों ने धर्मेंद्र पर हमला किया। जबकि युवती का भाई हमलावरों को धर्मेंद्र के आने व जाने की पूरी सूचना दे रहा था। इन सब ने मिलकर ही पूरी साजिश रची थी। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। ——————————————– ये खबर भी पढ़े- कोटा में शादी से 8 दिन पहले युवक का मर्डर:ससुराल अंगूठी का नाप देने गया था, रास्ते में बदमाशों ने हमला किया, परिवार बोला- मंगेतर-साले पर शक कोटा में शादी से आठ दिन पहले एक युवक की हत्या कर दी गई। वह ससुराल से अपनी अंगूठी का नाप देकर साले के साथ घर लौट रहा था।रास्ते में तीन बदमाशों ने लाठी, डंडों और पाइप से उस पर हमला कर दिया, जिससे युवक के हाथ-पैर टूट गए। साला भी मौके से भाग गया। बुधवार देर रात इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इटावा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने युवक की मंगेतर और साले पर हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने का शक जताया है। खबर पढ़े
Source link

