Monday, July 20, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसंभल में रास्ते को लेकर दो पक्षों में झगड़ा: लाठी-डंडों चले,...

संभल में रास्ते को लेकर दो पक्षों में झगड़ा: लाठी-डंडों चले, सास-बहू समेत पांच घायल – Sambhal News




संभल जिले के गुन्नौर तहसील के बबराला थाना क्षेत्र के भगता नगला गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। रविवार शाम हुई इस मारपीट में सास-बहू सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां रात में एक बार फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। यह विवाद गांव के हरर्वेश और सतपाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे जमीन के झगड़े से जुड़ा है। सतपाल के मकान निर्माण के दौरान गलियारे को लेकर रविवार शाम करीब 5 बजे दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से महिलाएं लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हो गईं। गांव की अन्य महिलाओं ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाईं। इस मारपीट का 15 सेकंड का एक वीडियो भी सामने आया है।
मारपीट में सतपाल की पत्नी राजेश्वरी, बेटा विकास और उसकी पत्नी घायल हुए। दूसरे पक्ष से हरर्वेश की पत्नी गिरिजा और सुरेश की पत्नी माया को चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और घायलों को थाने ले गई, जहां से उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर भेजा गया। अस्पताल में भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए फिर से झगड़ा शुरू कर दिया। थाना प्रभारी लवनीश कुमार ने बताया कि भगता नगला गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments