Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसहारनपुर में दशहरे पर कांग्रेस की राजनीति: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने...

सहारनपुर में दशहरे पर कांग्रेस की राजनीति: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने रावण के साथ गोडसे का भी किया पुतला दहन – Saharanpur News



नाथू राम गोडसे का पुतला दहन करने कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी।

सहारनपुर में दशहरे पर जहां देशभर में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाकर अच्छाई की बुराई पर विजय का पर्व मनाया गया। वहीं कांग्रेस का एक कदम सियासत का नया मुद्दा बन गया है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने दशहरे पर न सिर्फ रावण का पुतला दहन

.

कांग्रेस नेता मनीष त्यागी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रावण के पुतले पर गोडसे की तस्वीर लगाई गई और लोहेनुमा वस्तु से पटाखा दागकर पुतले को जलाया गया। इस दौरान मनीष त्यागी ने कहा–आज 2 अक्टूबर है, गांधी जयंती के दिन हम गांधीजी के हत्यारे, आरएसएस कार्यकर्ता गोडसे का भी पुतला दहन करेंगे।

मनीष त्यागी ने खुद ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। वीडियो वायरल होते ही सियासी बवाल मच गया और भाजपा ने कांग्रेस पर हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया।

भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा–दशहरे का पर्व करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है, जिसमें असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक रावण दहन होता है। लेकिन कांग्रेसी नेताओं की आदत हो गई है कि वे हिंदू पर्वों में विवाद खड़ा करके समाज को गुमराह करने की कोशिश करें।

कांग्रेस के इस कदम पर अब राजनीति गरमा गई है। जहां कांग्रेस नेता इसे गांधीजी के विचारों का सम्मान बता रहे हैं, वहीं भाजपा ने इसे हिंदू परंपराओं का अपमान करार

दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments