Monday, August 3, 2026
Homeराज्यराजस्तानसावन का पहला सोमवार,जयपुर में 200 पुलिसकर्मी तैनात: ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी,...

सावन का पहला सोमवार,जयपुर में 200 पुलिसकर्मी तैनात: ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, शिवालयों में सुबह 4 बजे से भक्तों की लंबी कतारें – Jaipur News




सावन के पहले सोमवार पर जयपुर शिवमय हो गया है। सुबह 4 बजे से ही भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए जयपुर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा। कांवड़ यात्रा और मंदिरों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जबकि कांवड़ यात्रा मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रमुख मंदिरों में बैरिकेडिंग, अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग और पुलिस जाब्ते की व्यवस्था की गई है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िए गलता जी से पवित्र जल लेकर ताड़केश्वर महादेव, झारखंड महादेव समेत शहर के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह मंगला आरती के साथ मंदिरों के पट खुल गए और भोलेनाथ के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments