Friday, July 31, 2026
Homeदेश Faridabad Road Rage: बीच सड़क खड़ी की थी गाड़ी, हटने के लिए...

 Faridabad Road Rage: बीच सड़क खड़ी की थी गाड़ी, हटने के लिए हॉर्न बजाया तो वकील और उसके दोस्त को पीट दिया


Last Updated:

फरीदाबाद में रोड रेज की घटना में वकील जस्समीत और उनके साथी पर युवकों ने हमला किया, वीडियो वायरल हुआ. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपियों की पहचान की जा रही है.

हरियाणा के फरीदाबाद में रोड रेज का एक गंभीर मामला सामने आया.

हाइलाइट्स

  • फरीदाबाद में वकील पर रोड रेज हमला
  • आरोपियों ने वकील और साथी को पीटा, गाड़ी के शीशे तोड़े
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपियों की पहचान जारी

अनिल राठी

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में रोड रेज का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें कुछ युवकों ने एक वकील और उसके साथी के साथ सरेआम मारपीट की. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है.

सेक्टर-16 निवासी वकील जस्समीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-12 कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं. शनिवार रात वह अपने एक साथी के साथ नीलम चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे. खाना खाने के बाद जब वह लौट रहे थे तो रास्ते में कुछ युवकों ने अपनी कार बीच सड़क पर खड़ी कर रखी थी. जब उन्होंने गाड़ी हटाने के लिए हॉर्न बजाया तो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

डंडों और घूसों से की पिटाई, गाड़ी के शीशे भी तोड़े

पीड़ित वकील का कहना है कि आरोपियों ने फोन करके अपने कुछ अन्य साथियों को भी बुला लिया. इसके बाद डंडों, लातों, थप्पड़ों और घूसों से उनकी और उनके साथी की बुरी तरह पिटाई की गई. इतना ही नहीं, आरोपियों ने उनकी गाड़ी के शीशे भी पत्थर मारकर तोड़ दिए. वहीं घटना का वीडियो बना रहे एक युवक, स्वतंत्र नायक, का मोबाइल फोन भी आरोपियों ने तोड़ दिया.

पुलिस को देखकर फरार हुए आरोपी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही सभी आरोपी अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए. थाना कोतवाली प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल से मिले वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

authorimg

Vinod Kumar Katwal

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from …और पढ़ें

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from … और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeharyana

बीच सड़क खड़ी की थी गाड़ी, हटाने के लिए हॉर्न बजाया तो वकील और दोस्त पीट डाला



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments