Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशस्कूटी सवार बदमाशों ने कारोबारी को चाकू अड़ाकर लूटा: बैग में...

स्कूटी सवार बदमाशों ने कारोबारी को चाकू अड़ाकर लूटा: बैग में रखे थे 2 लाख रुपए, विरोध करने पर की मारपीट; शाहजहांनाबाद पुलिस जांच में जुटी – Bhopal News




भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तीन स्कूटी सवार बदमाशों ने एक कारोबारी को चाकू की नोक पर लूट लिया। बदमाश कारोबारी का बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 2 लाख रुपए रखे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, दिलीप अर्थवानी (46) निवासी साईंकृपा अपार्टमेंट, ईदगाह हिल्स प्रभु नगर इलाके में दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात रोजाना की तरह वह दुकान बंद कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे। उनके पास एक बैग था, जिसमें दुकान के करीब 2 लाख रुपए रखे हुए थे। जब वह रास्ते में पहुंचे, तभी स्कूटी पर सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। एक्टिवा रोकते ही बदमाशों ने उनकी गर्दन पर चाकू अड़ा दिया और बैग छीनने लगे। दिलीप ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर दी। देर रात दर्ज कराई एफआईआर मारपीट के बाद बदमाश बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कारोबारी देर रात थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार जल्द आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों को लगाया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments