सीकर के दांतारामगढ़ थाना इलाके के कुली गांव में 2 बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में खाचरियावास चौकी में पोस्टेड पुलिस कॉन्स्टेबल सुरेश की मौत हो गई। उनके शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घटना में एक युवक गंभीर घायल हुआ। जबकि एक युवक को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुली गांव में पिया के बालाजी के पास रविवार शाम 6:30 बजे यह हादसा हुआ है। खाचरियावास चौकी में पोस्टेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार (40) पुत्र दीपसिंह निवासी रणजीतपुरा रेनवाल चौकी से अपने गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। एक युवक घायल इस घटना में पुलिस कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार और दूसरी बाइक पर किशोर व हेमराज घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए खाचरियावास सीएचसी ले जाया गया। जहां पर कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। वहीं किशोर को इलाज के लिए रेफर किया गया। हेमराज को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। परिजनों की मौजूदगी में कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद राजकीय सम्मान से पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Source link

