Monday, May 25, 2026
Homeबॉलीवुड31 साल पहले एक्ट्रेस ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज, 11 अफेयर्स...

31 साल पहले एक्ट्रेस ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज, 11 अफेयर्स के बाद भी 49 में हैं कुंवारी, 24 साल में बनी थीं मां


Last Updated:

आज यानी शनिवार 31 मई को हैदराबाद में 72वां मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट शुरू हो चुका है, जिसमें 110 से अधिक सुंदरियों ने हिस्सा लिया है. 31 साल पहले एक 18 वर्षीय एक्ट्रेस ने मिस यूनिवर्स का ताज पहना था. ये एक्ट्रेस…और पढ़ें

उम्र को मात दे रही ये एक्ट्रेस

नई दिल्ली. बॉलीवुड की कई हसीनाएं जिनके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है. उम्र को मात देते हुए वह आज भी खूबसूरती और फिटनेस में सभी को टक्कर देती हैं. ये एक्ट्रेस 49 साल की उम्र में भी अपने ग्लैमरस अंदाज से लाखों दिलों पर राज कर रही हैं.महज 24 साल की उम्र में ये एक्ट्रेस बिना शादी के मां बनी थीं. अपने अफेयर को लेकर भी ये एक्ट्रेस अक्सर चर्चा में रही हैं.

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय कंटेस्टेंट कोई और नहीं सुष्मिता सेन हैं. जिन्होंने न सिर्फ देश का बल्कि, पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन किया.उन्होंने करियर के पीक पर अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ फिल्म करने से मना कर दिया था. एक्ट्रेस 24 साल की उम्र में मां बन गई थीं.

एक्टर से मजबूरी में बना विलेन, राज कपूर के डर से साइन की फिल्म, ऋषि कपूर की ब्लॉकबस्टर ने दी ताउम्र पहचान

31 साल पहले पहना था ताज

हाल ही में सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. यह तस्वीर मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट के दौरान की है, जिसमें वह बेहद यंग और बला खूबसूरत नजर आ रही हैं. मिस यूनिवर्स का ताज पहनने से पहले उनके एक्सप्रेशन कैसे थे, ताज जीतने के बाद उनकी खुशी क्या थी और बाद में किस तरीके से सुष्मिता सेन का वेलकम किया गया. इन फोटो में उन्होंने दिखाया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में अपने पेरेंट्स को थैक्स लिखा है, भारत की पहली जीत के 31 वर्षगांठ की शुभकामनाएं.

ये तस्वीरें उस समय की हैं, जब उन्होंने 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज पहना था.

49 की उम्र में भी हैं सिंगल

सुष्मिता सेन ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है. अपने करियर में उन्होंने ‘ताली’ और ‘आर्या 3′ जैसी सीरीज से भी बड़ी पहचान बनाई है. आज वह 49 की हो चुकी हैं फिर भी उन्होंने अब तक शादी नहीं की है, लेकिन वो 2 बेट‍ियों की मां हैं. सुष्मिता ने करियर की शुरुआत में ही साल 2000 में 6 महीने की लड़की रिनी को गोद लिया था. वह 24 की उम्र में ही बिन ब्याही मां बन गई थीं. हालांकि उन्होंने दोनों को ही गोद लिया था. उस दौरान उन्होंने बच्चों के लिए अजनबी’ (2001) और ‘ऐतराज’ (2004) जैसी फिल्में ठुकराई थीं.

11 लोगों संग अफेयर के बाद भी हैं कुंवारी

सुष्मिता सेन अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया. लेकिन अपने काम के साथ-साथ वह अपने लव अफेयर को लेकर भी भी खूब चर्चा में रही हैं. कई जानी-मानी शख्सियतों के साथ उनका नाम जुड़ा है. लेकिन उन्होंने किसी से शादी नहीं की. उनका नाम ललित मोदी, संजय नारंग, रणदीप हुड्डा, इम्तियाज खत्री, वसीम अकरम, मुदस्सर अजीज समेत 11 लोगों संग जुड़ा. रोहमन शॉल के साथ उनका सबसे ज्यादा लंबा चला, फिर खबरें आई कि दोनों अलग हो गए हैं. लेकिन दोनों अब भी अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeentertainment

31 साल पहले एक्ट्रेस ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज, 11 अफेयर्स के बाद भी…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments