Thursday, September 17, 2026
Homeबॉलीवुडभरी जवानी में नेता बनने चला ये स्टार! बीजेपी के CM से...

भरी जवानी में नेता बनने चला ये स्टार! बीजेपी के CM से की मुलाकात, आखिर बंद कमरे में क्या हो रही थी बात


Last Updated:

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग में काफी बिजी हैं. अपनी इस फिल्म को लेकर वह काफी समय से चर्चा में हैं. हाल ही में वह नवलगढ़ (राजस्थान) में शूट…और पढ़ें

फैंस का चहीता है ये स्टार

हाइलाइट्स

  • कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं.
  • कार्तिक की एक फोटो भी इन दिनों काफी वायरल हो रही हैं.
  • क्या राजनीति में आने वाले हैं कार्तिक आर्यन?
नई दिल्ली. कार्तिक आर्यन लंबे समय से अपनी अगली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर चर्चा में हैं.इस फिल्म की शूटिंग को लेकर वह इन दिनों काफी बिजी भी हैं. हाल ही में वह राजस्थान के सीएम से मिले. मुख्यमंत्री ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर इस मुलाकात की एक फोटो भी शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है.

कार्तिक आर्यन इन दिनों फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती हैं. कार्तिक आर्यन ने अपने करियर की शुरुआत छोटे बजट की फिल्मों से की थी, लेकिन आज वे बड़े पर्दे पर सफलता की गारंटी बन चुके हैं. उनकी फिल्मों की रिलीज से पहले ही बज बन जाता है. सोनू के टीटू की स्वीटी, भूल भुलैया 2 और पति, पत्नी और वो जैसी फिल्मों ने न सिर्फ जबरदस्त कमाई की, बल्कि उन्हें जनता का चहेता स्टार भी बना दिया.

छीछालेदर फैला दिए हो…, ताबड़तोड़ कमाई कर रही ‘सैयारा’ देख भड़की ये लड़की, कायदे से सुना दी

वायरल हो रही फोटो

हाल ही में सामने आई फोटो में कार्तिक गुलाबी रंग की शर्ट और सफेद पैंट में नजर आ रहे हैं. वह राजस्थान के सीएम श्री भजनलाल शर्मा से भी मिले.
इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इससे पहले कार्तिक आर्यन और जैकी श्रॉफ ने फिल्म के सेट से फिल्ममेकर सुभाष घई के साथ एक वीडियो कॉल पर खास पल शेयर किया था. कार्तिक ने शूटिंग डायरी की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं, जिनमें एक तस्वीर में वे जैकी श्रॉफ के साथ सुभाष घई से वीडियो कॉल पर बात करते दिखे.

सीएम संग की मुलाकात

कार्तिक को मिला था सुभाष घई का सपोर्ट

गौरतलब है कि सुभाष घई ने 1983 में जैकी श्रॉफ को फिल्म ‘हीरो’ से लॉन्च किया था. इस रिश्ते को देखते हुए कार्तिक ने जैकी को ‘तू मेरी मैं तेरा’ फिल्म का ‘OG हीरो’ कहा. सुभाष घई ने कार्तिक आर्यन के करियर के शुरुआती दिनों में भी उन्हें बहुत सपोर्ट किया था. साल 2014 में आई फिल्म ‘कांची – द अनब्रेकेबल’ में उनके साथ काम किया था. इसके अलावा, फिल्म के सेट से कार्तिक ने अपने मस्तीभरे बिहाइंड-द-सीन मोमेंट्स भी सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं.

बता दें कि कार्तिक आर्यन ने सीएम भजनलाल शर्मा से हुई इस मुलाकात को बेहद सम्मानजनक बताया. उन्होंने कहा कि राजस्थान की संस्कृति, स्थापत्य और प्राकृतिक सौंदर्य उन्हें हमेशा से ही भाता रहा है. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि वह बार-बार यहां आना चाहते हैं.

homeentertainment

भरी जवानी में नेता बनने चला ये स्टार! बीजेपी के CM से की मुलाकात



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments