Monday, May 25, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबालाघाट में दो बाइक की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत: एक...

बालाघाट में दो बाइक की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत: एक गंभीर घायल का इलाज जारी, हाईवे पुलिया पर हादसा – Balaghat (Madhya Pradesh) News


घटना बालाघाट-गोंदिया हाईवे पर हुई है।

बालाघाट में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

.

हादसे में एक 18 वर्षीय युवक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना बालाघाट-गोंदिया हाईवे पर मंगोली धड़ी पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर एक से दो बजे के बीच की है।

एक बाइक पर सवार दो लोग खारा से रजेगांव जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, किरनापुर थाना क्षेत्र के खारा निवासी आईटीआई छात्र गौरव कामड़े और 19 साल का कुणाल वैद्य किसी काम से खारा से रजेगांव जा रहा था। इसी दौरान मंगोली धड़ी गांव के हाईवे पुलिया पर उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्करा गई। हादसे दोनों बाइक बुरी तरह से डैमेज हो गईं हैं।

हादसे में कुणाल वैद्य और ऋषभ (पिता नंदकिशोर) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गौरव और ऋषभ के साथी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां ऋषभ के साथी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अभी तक इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार, मृतक ऋषभ और उसके साथी के मूल निवास स्थान का भी पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग उन्हें कर्नाटक का बता रहे हैं तो कुछ पश्चिम बंगाल का। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।

घटनास्थल पर मृत हुए खारा निवासी कुणाल और ऋषभ के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए किरनापुर अस्पताल ले जाया गया है। ऋषभ के साथी का शव जिला अस्पताल में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments