Friday, May 29, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशहाका दल सड़कों-हाईवे से गोवंश को गौशालाओं में पहुंचाएगा: राजगढ़ में...

हाका दल सड़कों-हाईवे से गोवंश को गौशालाओं में पहुंचाएगा: राजगढ़ में हादसों की रोकथाम के लिए हुई कार्रवाई; मवेशियों की जियो-टैगिंग से होगी निगरानी – rajgarh (MP) News



हाका दल सड़कों-हाईवे से गोवंश को हटाकर गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचा रहा है।

राजगढ़ में बरसात के मौसम में सड़कों पर घूमते बेसहारा मवेशियों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले में हाका दल को सक्रिय कर दिया गया है।

.

यह दल सड़कों और हाईवे से निराश्रित गोवंश को हटाकर गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचा रहा है। कलेक्टर ने गौशालाओं की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मवेशियों की जियो-टैगिंग करके उनकी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा है।

मवेशियों के इलाज-देखभाल को प्राथमिकता देने के आदेश पशु चिकित्सा विभाग को भी सतर्क किया गया है। उन्हें मवेशियों के इलाज और देखभाल को प्राथमिकता देने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

‘गोवंश संरक्षण अभियान में सहयोग करें’ प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को सड़कों पर न छोड़ें। साथ ही सड़क सुरक्षा और गोवंश संरक्षण के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में सहयोग करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments