Last Updated:
America Tariff Collection : अमेरिका ने भारत सहित दुनिया के 69 देशों पर टैरिफ लगा दिया है. इसका असर अमेरिकी खजाने में हो रही बढ़ोतरी के रूप में देखा जा रहा है. जुलाई में अमेरिका को रिकॉर्ड 29 अरब डॉलर का टैरिफ म…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- अमेरिका ने जुलाई में 29 अरब डॉलर का टैरिफ वसूला.
- टैरिफ से मिले पैसे आम आदमी में बांटने की योजना.
- टैरिफ से अमेरिका के कर्ज में गिरावट का अनुमान.
अमेरिका के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी एक महीने में ही खजाने को 29 अरब डॉलर (करीब 2.50 लाख करोड़ रुपये) का आयात शुल्क हासिल हुआ है. साल 2025 में जुलाई तक यानी 7 महीने में ही अमेरिकी खजाने को 150 अरब डॉलर (करीब 13 लाख करोड़ रुपये) का राजस्व हासिल हो चुका है. इससे पहले जून महीने में अमेरिकी खजाने को 27 अरब डॉलर का राजस्व हासिल हुआ था. अब जुलाई का आंकड़ा इस रिकॉर्ड को भी पार कर गया और यह अब किसी भी एक महीने में वसूला गया सबसे ज्यादा टैरिफ है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अप्रैल से ही टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी थी और इसके बाद से ही वहां के खजाने में लगातार बढ़ोतरी दिखने लगी है. जनवरी में जहां अमेरिका को टैरिफ से 7.9 अरब डॉलर का राजस्व हासिल हुआ था, वहीं अप्रैल में यह दोगुना बढ़कर 16.3 अरब डॉलर हो गया. अब जबकि 7 अगस्त से अमेरिका का टैरिफ पूरी तरह लागू हो जाएगा तो उसके खजाने में और भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है.
2025 में टैरिफ से कितनी होगी वसूली
अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने पिछले दिनों कहा था कि टैरिफ से अमेरिका के खजाने में साल 2025 में करीब 300 अरब डॉलर (करीब 26 लाख करोड़ रुपये) का राजस्व हासिल होने का अनुमान है. यूएस कांग्रेस ने पिछले दिनों अनुमान लगाया था कि टैरिफ से अमेरिका के कर्ज में अगले 10 साल में 2.5 ट्रिलियन डॉलर की गिरावट आ सकती है. ट्रंप के इस फैसले से अमेरिका की इकनॉमी को भी बड़ा नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है.
ट्रंप ने बताया-क्या करेंगे इन पैसों का
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह खुलासा किया है कि वे टैरिफ के रूप में वसूले गए इन पैसों का क्या करेंगे. ट्रंप ने बताया कि टैरिफ से मिले पैसों को देश के आम आदमी के बीच बांट दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि टैरिफ के कुछ हिस्से को मिडिल और लोअर इनकम वाले परिवारों को डिविडेंड के रूप में बांट दिया जाएगा. बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि टैरिफ से अमेरिका में महंगाई बढ़ेगी, जिसका असर आम आदमी पर होगा. जून में ही अमेरिका में महंगाई दर मई के 2.4 फीसदी से बढ़कर 2.70 फीसदी पहुंच चुकी है. ट्रंप का इरादा अपने नागरिकों को इसी जोखिम से बचाने का है और तभी उन्होंने कहा है कि टैरिफ से मिले पैसों को आम आदमी के बीच बांट दिया जाएगा.
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि… और पढ़ें

