Monday, April 13, 2026
Homeबॉलीवुडबोमन ईरानी के साथ फराह खान ने किया फ्लर्ट, कुक दिलीप को...

बोमन ईरानी के साथ फराह खान ने किया फ्लर्ट, कुक दिलीप को दी चेतावनी! बोलीं- ‘मेरे पति को इस बारे में मत बताना’


Last Updated:

Farah Khan Flirts With Boman Irani: डायरेक्टर फराह खान अपने नए व्लॉग के लिए बोमन ईरानी के घर पहुंचीं और उनके साथ जमकर फ्लर्ट किया. फिर अपने कुक दिलीप से कहा कि वह इसे बारे में उनके पति को बिल्कुल भी न बताए.

फराह खान अपने नए व्लॉग के लिए बोमन ईरानी के घर पहुंचीं.

हाइलाइट्स

  • फराह खान ने बोमन ईरानी के साथ फ्लर्ट किया.
  • फराह ने कुक दिलीप को पति से न बताने की चेतावनी दी.
  • फराह खान का लेटेस्ट व्लॉग बहुत मजेदार है.
नई दिल्ली. कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बनीं फराह खान इन दिनों अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस को एंटरटेन कर रही हैं. इस कड़ी में वह अपने कुक दिलीप के साथ एक्टर बोमन ईरानी के घर पहुंचीं. वीडियो में फराह पूरे समय बोमन के साथ फ्लर्ट करती नजर आईं. इसके साथ ही फराह खान ने अपने कुक दिलीप से मजाकिया अंदाज में कहा कि वह इसे बारे में उनके पति शिरीष कुंदर को ना बताए.

बोमन के घर में घुसने से पहले फराह खान अपने कुक दिलीप से कहती हैं, ‘अगर मैं बोमन ईरानी से फ्लर्ट करूं, तो ये बात मेरे हसबैंड को मत बताना. कन्फ्यूज होकर कुक पूछता है कि मैम, फ्लर्टिंग क्या होती है? मजाकिया अंदाज में फराह समझाती हैं कि फ्लर्टिंग मतलब नैन मटक्का. अगर मैं बोमन सर को हग करूं या उनके बगल में बैठूं तो मेरे पति को मत बताना’.

‘मैं हूं ना’ में बोमन ईरानी ने किया था काम

फिर दिलीप पूछता है, ‘मैम, लेकिन आप ऐसा क्या करने जा रही हैं, जो छुपाने वाली बात है? इस पर चिढ़कर फराह अपने कुक से चुप होने के लिए कहती हैं. इसके बाद दिलीप धीरे से फुसफुसाकर कहता है कि मैं तो साहब जी को बताऊंगा. मालूम हो कि फराह खान ने बोमन ईरानी के साथ फिल्म ‘मैं हूं ना’ में पहली बार काम किया था. शाहरुख खान की यह मूवी साल 2004 में रिलीज हुई थी.

कास्टिंग काउच करना चाहती थीं फराह खान

फराह खान अपनी पहली फिल्म ‘मैं हूं ना’ की कास्टिंग को लेकर बोमन पर चुटकी लेते हुए कहती हैं, ‘एक ही बार मैं अपनी फिल्म के लिए कास्टिंग काउच करना चाहती थी, वो भी बोमन के साथ. लेकिन उन्हें तो वैसे ही रोल मिल गया, बिना काउच पर बैठे ही.’ ये सुनते ही कमरे में जोरदार ठहाके गूंजते हैं.’

फराह खान का सवाल सुन कंफ्यूज हुआ कुक

दिलीप से फराह खान पूछती है कांस्टिग काउच का मतलब पता है तुझे? कुक ना में जवाब में देता है. फिर फराह हंसते हुए कहती हैं कि ‘तुम अब किचन में जाओ, प्लीज’. फराह खान का यह व्लॉग बहुत मजेदार है.

डायरेक्शन से दूर हैं फराह खान

बताते चलें कि फराह खान काफी लंबे समय से डायरेक्शन से दूर हैं. उनकी पिछली फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ साल 2014 में रिलीज हुई थी. इसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी, सोनू सूद और अभिषेक बच्चन मुख्य किरदारों में नजर आए थे. बॉक्स ऑफिस पर मूवी सुपरहिट साबित हुई थी. हाल ही में फराह खान ने सलमान खान की ‘सिकंदर’ के एक गाने को कोरियोग्राफ किया था, जिसमें रश्मिका मंदाना भी नजर आई थीं.

homeentertainment

बोमन ईरानी संग फराह ने किया फ्लर्ट, कुक दिलीप से कहा- ‘मेरे पति को मत बताना



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments