Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपंडित प्रदीप मिश्रा की अगुवाई में कांवड़ यात्रा आज: शिवभक्तों पर...

पंडित प्रदीप मिश्रा की अगुवाई में कांवड़ यात्रा आज: शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा; भोपाल-इंदौर हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्ट – Sehore News



सावन के पावन माह में आज (बुधवार) सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की अगुवाई में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह 9 बजे सीहोर की जीवनदायिनी सीवन नदी के तट से शुरू होगी।

.

विठलेश सेवा समिति के समीर शुक्ला के अनुसार, हजारों शिवभक्तों की इस श्रद्धा यात्रा में आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की जाएगी और श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश भी की जाएगी।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि शिव पुराण के अनुसार श्रावण मास में भगवान शिव और माता पार्वती पृथ्वी पर निवास करते हैं। इस मास में पूजन, उपवास और सेवा का विशेष फल मिलता है। उन्होंने कहा कि कलियुग में यह शिव युग की वापसी का प्रतीक है।

हर कदम पर सेवा, हर ओर शिवभक्ति शहर के 300 से अधिक स्थानों पर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की मदद से सेवा पंडाल लगाए गए हैं, जहां कांवड़ियों को नाश्ता, चाय, जल और विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पिछले कई दिनों से सीवन नदी से कुबेरेश्वरधाम तक हर मोड़ पर भोजन, जल और विश्राम की व्यवस्था की गई है।

देशभर से पहुंचे डीजे, भव्य शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में इस बार देश के विभिन्न राज्यों से दो दर्जन से अधिक डीजे शामिल किए गए हैं। इनमें सीहोर के बाबा डीजे, झारखंड के सार्जन डीजे, यूपी के रावण डीजे और एमजे साउंड (मेरठ), दिल्ली का कसाना डीजे, छत्तीसगढ़ का पावर जोन, महाराष्ट्र के प्रशांत डीजे, गुजरात का त्रिनेत्र डीजे, इंदौर का श्याम बैंड और भिलाई का धुमाल आदि प्रमुख हैं।

विठलेश सेवा समिति के मनोज दीक्षित ने बताया, गुरुदेव प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर आज हर दिशा से श्रद्धालु सीवन नदी से जल लेकर कुबेरेश्वरधाम की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि धाम पर रुके श्रद्धालुओं के लिए ठहरने और भोजन की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा में 100 से अधिक ढोल-नगाड़ों, डीजे, शिव झांकियों और हजारों श्रद्धालुओं के साथ नगर और ग्रामीण क्षेत्र भगवा रंग में रंग गया है।

यातायात में हुआ परिवर्तन कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। भोपाल से आने वाले भारी वाहन परवलिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर जोड़ और खजूरी थाना क्षेत्र के तुमड़ा जोड़ से श्यामपुर-कुरावर-ब्यावरा-शाजापुर-मक्सी होकर देवास व इंदौर की ओर डायवर्ट किए गए हैं।

इसी प्रकार, इंदौर, देवास और उज्जैन से भोपाल आने वाले वाहन आष्टा-अमलाहा-भाऊखेड़ी-न्यू क्रिसेंट चौराहा होकर भोपाल पहुंचेंगे। यह डायवर्शन देर रात तक प्रभावी रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments