Friday, April 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशरक्षा बंधन पर बिजनौर रोडवेज में अव्यवस्था: घंटों इंतजार के बाद...

रक्षा बंधन पर बिजनौर रोडवेज में अव्यवस्था: घंटों इंतजार के बाद भी यात्रियों को नहीं मिल रहीं बसें, खिड़कियों से चढ़ाए जा रहे बच्चे – Bijnor News


जहीर अहमद | बिजनौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोग बच्चों को खिड़कियों से बसों में चढ़ा रहे हैं।

बिजनौर सहित पूरे देश में आज रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रही हैं। सरकार ने इस बार भी महिलाओं के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है।

लेकिन बिजनौर रोडवेज बस स्टैंड पर व्यवस्थाओं का अभाव देखने को मिल रहा है। यात्री बसों में इतनी भीड़ है कि लोग खिड़कियों से बच्चों को चढ़ाते नजर आ रहे हैं।

रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बसों के फेरे बढ़ाने और महिलाओं को परेशानी न हो, इसके लिए तैयारी की थी। लेकिन शनिवार को जैसे ही बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए निकलीं, रोडवेज बस स्टैंड पर भारी भीड़ जमा हो गई।

पहले 5 तस्वीरें देखिए…

बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों का कहना है कि वे पिछले ढाई से तीन घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। बस आती भी है तो उसमें इतनी भीड़ हो जाती है कि उन्हें चढ़ने का मौका नहीं मिलता। सविता, शुभम सैनी सहित कई महिलाओं ने बताया कि वे सुबह 9:30-10:00 बजे से बस स्टैंड पर मौजूद हैं। दोपहर 12:00 बजे तक भी उन्हें नगीना जाने के लिए बस नहीं मिली। यात्रियों का यह भी कहना है कि किसी भी रोडवेज कर्मचारी या अधिकारी ने उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास नहीं किया।

लगभग 11:30 बजे अचानक आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे रोडवेज बस स्टैंड पर मौजूद लोगों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर रोडवेज बस स्टेशन के इंचार्ज सुंदर सिंह का कहना है कि उन्होंने पूरी व्यवस्था कर रखी है। बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। लेकिन सड़क पर जाम होने की वजह से बसों को आने में दिक्कत हो रही है। उनका यह भी कहना है कि लोगों ने सड़कों पर मिठाई की दुकानें आदि लगा रखी हैं और कई सड़कों पर पानी भरा हुआ है, जिससे जाम की स्थिति बन रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments